{"_id":"5c7306f2bdec220c2959eba8","slug":"201551042290-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5-6 झपटमार राहगीर से मोबाइल व पैसे छीनकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5-6 झपटमार राहगीर से मोबाइल व पैसे छीनकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहगीर को घेर कर मोबाइल और पैसे छीना
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रामदरबार फेस-2 स्थित मंदिर के पास करीब 5-6 युवकों ने एक राहगीर को घेर लिया और उससे मोबाइल और पैसे छीनकर फरार हो गए। युवकों के जाने के बाद पीड़ित व्यक्ति ने राहगीरों की मदद से पुलिस को वारदात की सूचना दी। सेक्टर-31 थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की। उसने बताया कि वह काम पर जा रहा था कि बीच रास्ते करीब पांच-छह युवकों ने उसे उसे घेर लिया और उससे मोबाइल व पैसे छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दो युवक करीब 17 वर्ष के जबकि अन्य 24-25 वर्ष की आयु के जान पड़ रहे थे। कुछ झपटमारों ने लोअर-टीशर्ट और कुछ ने पैंट-शर्ट पहन रखी थी। थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है लेकिन रविवार रात तक उनका कोई सुराग हाथ नहीं लग सका था।