{"_id":"5bdb60b3bdec2269a369b1f2","slug":"201541103795-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 वर्षीय युवती ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 वर्षीय युवती ने लगाया फंदा
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी की
नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-25 कॉलोनी में वीरवार दोपहर एक 20 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वारदात के समय युवती घर में अकेली थी। उसने कमरे में लोहे की पाइप से चुन्नी डालकर फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब उसे लटकता देखा तो फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए, वहां से उसे जीएमएसएच-16 भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेक्टर-25 के मकान नंबर 3652 निवासी काजल के रूप में हुई है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
मृतका के पिता राम लुभाया केबल कंपनी में प्राइवेट जॉब करते हैं, जबकि मां कोठियों में काम करती है। वीरवार सुबह दोनों अपने काम पर चले गए। इस दौरान उनकी बेटी काजल घर पर अकेली थी। दोपहर करीब 3.30 बजे माता-पिता काम से वापस लौटकर आए तो उन्हें लगा कि उनकी बेटी ऊपर वाले कमरे में होगी। थोड़ी देर बाद जब उसके पिता ऊपर वाले कमरे में गए तो वहां पर लगे एक लोहे की पाइप से उसकी बेटी चुन्नी में लटकी हुई थी। सेक्टर-24 पुलिस चौकी सब इंस्पेक्टर रोहिताश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस का कहना है प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतका डिप्रेशन में रहती थी।