फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अदालत में झूठी गवाही देने को कहा, न करने पर घर घुसकर धमकाया

अदालत में झूठी गवाही देने को कहा, न करने पर घर घुसकर धमकाया

Wed, 24 Oct 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
अदालत में झूठी गवाही देने को कहा, न करने पर घर घुसकर धमकाया
अदालत में झूठी गवाही देने को कहा, न कहने पर घर घुसकर धमकाया
विज्ञापन

सेक्टर-52, टीन कालोनी में शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल को लगाई थी आग
पांच आरोपियों पर केस दर्ज, सभी आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-52 की टीन कालोनी में बीती 21 फरवरी को ऑटो व मोटरसाइकिल को आग लगाने के मामले में एक शिकायतकर्ता लालजी के घर घुसकर पांच लोगों ने उन्हें धमकियां दी हैं। आरोपियों ने उन्हें अदालत में बयानों से मुकरने और उन पर झूठी गवाही देने का दबाव बनाया। सूचना पर सेक्टर-61 चौकी के पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लालजी से पूछताछ की। उनकी शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को आरोपियों की पहचान अमन, चमन, चुस्की, गूंगा और अनिल के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि बीती 21 फरवरी को सेक्टर-36 थाना पुलिस ने वाहनों को आग लगाने के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल को भी आग लगाई गई थी। शिकायतकर्ता ने उक्त आरोपियों पर दर्ज केस में गिरफ्तार आरोपियों के जानकार होने के भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि इसी कारण आरोपियों ने उनके घर घुसकर उन्हें धमकियां दी और अदालत में झूठी गवाही देने का दबाव बनाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed