फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बच्ची से छेड़छाड़

बच्ची से छेड़छाड़

Sat, 25 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से   छेड़छाड़
पिता के दोस्त ने 6 वर्षीय बच्ची से की छेड़छाड़, गिरफ्तार
विज्ञापन

सबहेड
बच्ची को अकेला देखकर की वारदात, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाने के तहत आने वाले इलाके में छह वर्षीय एक बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची के पिता का दोस्त है। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354ए और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान हल्लोमाजरा निवासी 31 वर्षीय सर्वेश कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार, आरोपी बच्ची के घर उसके पिता से मिलने आया करता था। वीरवार को बच्ची घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी उसके घर आया और मौका देखकर बच्ची के साथ छेड़खानी करने लगा। बच्ची ने जब शोर-मचाया तो आरोपी भाग निकला। घटना के बाद बच्ची ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद मामले की सूचना सेक्टर-31 थाना पुलिस को दी गई। घटना के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि पीड़िता की मां प्राइवेट नौकरी करती है। शाम को वह अपने काम पर चली गई थी। इस दौरान आरोपी ने घिनौनी घटना को अंजाम दिया। वहीं पकड़ा गया आरोपी रेहड़ी लगाने का काम करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed