फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   22 लाख रूपये के साथ युवक हुआ गिरफ्तार

एयरपोर्ट पर 22 लाख के साथ युवक पकड़ा, नहीं दिखा पाया कागजात

Fri, 15 Dec 2017 02:04 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
22 लाख रूपये के साथ युवक हुआ गिरफ्तार
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वीरवार को बाइस लाख रुपये के साथ दिल्ली के युवक को सीआईएसएफ और पंजाब पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा है। युवक से इन रुपये का रिकार्ड मांगा गया तो वह दिखा नहीं सका। इस पर सीआईएसएफ और पंजाब पुलिस की टीम ने युवक को इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


संदीप डागर दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से सुबह 10.37 बजे चंडीगढ़ पहुंचा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस और सीआईएसएफ टीम की ओर से सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान संदीप का बैग चेक किया गया। उसके पास से बाइस लाख रुपये बरामद हुए। सीआईएसएफ ने उनसे पैसे के रिकार्ड मांगे। वह इसे नहीं दिखा सका। सीआईएसएफ और पंजाब पुलिस ने संदीप डागर को इनकम टैक्स टीम के हवाले कर दिया। मामले की जांच अभी इनकम टैक्स विभाग की टीम कर रही है।
विज्ञापन

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एसएचओ एचएस बल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया। इसमें दिल्ली के संदीप डागर 22 लाख रुपये का कोई रिकार्ड नहीं पेश कर सके। अब मामले की जांच इनकम टैक्स विभाग की टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एयरपोर्ट पर अभी एक सप्ताह पहले 80 लाख के सोने के साथ एक युवक को कस्टम विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed