फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मुख्य चौकी के इंचार्ज समेत 13 एसआई व अन्यों के तबादले

मुख्य चौकी के इंचार्ज समेत 13 एसआई व अन्यों के तबादले

Fri, 08 Mar 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
मुख्य चौकी के इंचार्ज समेत 13 एसआई व अन्यों के तबादले
मुख्य चौकी प्रभारियों के साथ 16 एसआई इधर-उधर
विज्ञापन

सबहेड
पुलिस विभाग में हुए तबादले, एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भी बदले

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूटी पुलिस विभाग ने बीते दिनों कुछ एसएचओ के तबादलों के बाद वीरवार को मुख्य चौकी इंचार्ज समेत कुल 16 एसआई स्थानांतरित कर दिए गए। हाल ही में सेक्टर-24 चौकी इंचार्ज बनाए गए एसआई अशोक कुमार को ट्रैफिक यूनिट में भेजा गया है जबकि उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच में तैनात शिवचरण को नियुक्त किया गया है। सेक्टर-22 चौकी इंचार्ज एसआई जुलदान सिंह और बुड़ैल चौकी इंचार्ज, एसआई सतनाम सिंह को एक-दूसरे की जगह स्थानांतरित किया गया है। सेक्टर-43 बस स्टैंड चौकी इंचार्ज चंदर सिंह को सिक्योरिटी विंग की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर बस स्टैंड-43 में सामान्य ड्यूटी में तैनात राजेश कुमार को इंचार्ज लगाया गया है। उधर, सारंगपुर थाने से एसआई बलबीर सिंह को पीजीआई चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया गया है जबकि सेक्टर-34 थाने में सामान्य ड्यूटी कर रहे एसआई परविंदर सिंह को सेक्टर-26 की बापूधाम कालोनी का इंचार्ज लगाया गया है। डीएसपी, कंप्यूटर लैब के रीडर एएसआई सतनाम सिंह समेत विभिन्न पुलिस थानों व अन्य यूनिट से चार एसआई को ईओडबल्यू में जिम्मेदारी सौंपी गई। एसआई, एएसआई, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल पद पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों समेत अन्यों को सीसीआईसी में स्थानांतरित किया गया है। इनके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों के तबादले भी किए गए हैं। वीरवार को जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट में विभागीय उच्चाधिकारियों ने ईओडबल्यू और सीसीआईसी यूनिट को मजबूत बनाने पर बल दिया लेकिन शहर की मुख्य बुड़ैल चौकी और सेक्टर-22 चौकी में किसी अन्य पुलिसकर्मी के बजाय पहले वाले एसआई को ही अदल-बदल किया गया है।

एसएसपी ने कहा- जघन्य आपराधिक केसों का करें निपटारा
चंडीगढ़। एसएसपी निलांबरी जगदले ने हर महीने होने वाली क्राइम मीटिंग वीरवार को पुलिस मुख्यालय-9 में ली। इसमें उन्होंने थानों के सभी एसएचओ और डीएसपी से क्राइम कंट्रोल समेत अन्य विषयों पर चर्चा की। करीब पौने घंटे तक चली मीटिंग में एसएसपी ने सभी एसएचओ और डीएसपी को उनके थाना क्षेत्र समेत उन्हें सौंपे गए जघन्य आपराधिक मामलों की जांच पूरी कर उनका निपटारा जल्द करने के निर्देश दिए। सभी एसएचओ अपने अपने थाना क्षेत्र से संबंधित केसों की जानकारी सहित मीटिंग में शामिल हुए। बीते हर माह की तर्ज पर इस मीटिंग में भी शहर की सुरक्षा के मद्देनजर फोकस किया गया।
विज्ञापन



फोटो सहित

नरेंद्र पडियाल बने मौली जागरां के एसएचओ
मनीमाजरा। आखिरकार सवा महीने बाद मौली जागरां थाना एरिया के लोगों को नया एसएचओ मिल गया है। पुलिस प्रशासन ने अब इंस्पेक्टर नरेंद्र पडियाल को मौली जागरां का नया एसएचओ बनाया। 28 जनवरी को मौली जागरां के तत्काल एसएचओ बलजीत सिंह को सीबीआई द्वारा रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद यह पद खाली पड़ा था लेकिन अब नरेंद्र पडियाल के नया एसएचओ लगाए जाने से थाना प्रभारी का रिक्त स्थान भी भर गया और लोगों में खुशी की लहर है क्योंकि नरेंद्र पडियाल पहले जब मौली जागरां में चौकी थी तो वह यहां चौकी इंचार्ज भी रहकर गए हैं। नरेंद्र पडियाल ने मौली जागरां थाने का कार्यभार भी संभाल लिया है। पडियाल के कार्यभार संभालने के मौके पर एरिया पार्षद व पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे ने उनका थाने में जाकर स्वागत किया। अनिल दुबे के साथ भाजपा नेता अरविंद दुबे ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed