फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कालोनी नंबर चार में मिले लाश की चौथे दिन तक नहीं हो सकी पहचान

कालोनी नंबर चार में मिले लाश की चौथे दिन तक नहीं हो सकी पहचान

Tue, 22 Jan 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
कालोनी नंबर चार में मिले लाश की चौथे दिन तक नहीं हो सकी पहचान
जंगल से मिली लाश की नहीं हुई पहचान
विज्ञापन

एरिया और आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद नहीं लग रहा सुराग
व्यक्ति की हत्या कर शव को जंगल में दबाया, पांव को नोच कर खा गए कुत्ते
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कालोनी नंबर-4 के जंगल में मिले शव की पहचान चौथे दिन भी नहीं हो सकी। एरिया में पूछताछ के अलावा चंडीगढ़ हाईटेक पुलिस सोशल मीडिया पर भी शव की फोटो अपलोड कर पहचान करने में जुटी है। अभी तक पुलिस के हाथ ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं लग सका, जिससे शव की पहचान हो सके। सोशल मीडिया में चल रही फोटो में शव का चेहरा काफी हद तक खराब है। इस वजह से उसे पहचानना थोड़ा मुश्किल साबित हो रहा है।
18 जनवरी की शाम 5.45 बजे इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कालोनी नंबर-4 के जंगल में मिट्टी में दबे शव को कुत्ते नोच रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और मोबाइल फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। शव गड्ढे में करीब 4 फुट नीचे दबा था जबकि उसके दोनों पैर और एक हाथ जमीन से बाहर निकला था। धड़ और सिर जमीन के अंदर दबा था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं ने बताया था कि वे शाम के समय जंगल में शौच के लिए गई थी। इस दौरान कुत्ते आपस में लड़ रहे थे। पास जाकर देखा तो मिट्टी में दबी किसी चीज को नोच-नोच कर खा रहे थे। बाद में पता चला कि वह किसी व्यक्ति की लाश है। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूतों से छेड़छाड़) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed