फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   यूके की महिला के दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने बिजौनर गई पुलिस

यूके की महिला के दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने बिजौनर गई पुलिस

Sun, 30 Dec 2018 01:37 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
यूके की महिला के दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने बिजौनर गई पुलिस
यूके निवासी से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने बिजनौर गई पुलिस
विज्ञापन

आईटी पार्क स्थित एक होटल में ठहरी थी पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। आईटी पार्क स्थित एक नामचीन होटल में ठहरी यूके निवासी 50 साल की महिला के साथ फुट स्पा के दौरान दुष्कर्म के आरोपी फरहान को पकड़ने के लिए पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है।
फहरान (28) होटल में काम करता था। और यहां मौली जागरां में किराये के मकान में रहता था। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार हो गया है। पुलिस को जब वह मौली जागरां या अन्य लोकल जगह से नहीं मिला तो शनिवार को पुलिस टीम उसके गृह नगर बिजनौर में उसको पकड़ने के लिए गई है।
विज्ञापन

विदेशी महिला ने स्पा रूम से बाहर निकलकर इस संबंध में पहले अपने जानकारों को बताया। उसके बाद जानकारी पुलिस तक पहुंची। थाना आईटी पार्क के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर विदेशी महिला से पूछताछ की। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। इसके बाद शिकायत पर थाना पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने महिला के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा इस मामले को उजागर करने के बाद जहां एक तरफ पुलिस की चुप्पी टूटी, वहीं पुलिस का यह भी कहना कि घटना 20 दिसंबर की है। घटना के बाद महिला अपने पति के साथ शिमला घूूमने चली गई थी। पांच दिन बाद वहां से लौट कर आई तो उसने 27 दिसंबर को मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। शिकायत के बाद ही महिला का मेडिकल करवाकर पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed