फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रॉंग पार्क कार का चालान, पुलिस पर रिश्वत के आरोप, एएसआई ने की वीडियो रिकॉर्ड

रॉंग पार्क कार का चालान, पुलिस पर रिश्वत के आरोप, एएसआई ने की वीडियो रिकॉर्ड

Mon, 16 Jul 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
रॉंग पार्क कार का चालान, पुलिस पर रिश्वत के आरोप, एएसआई ने की वीडियो रिकॉर्ड
नोट: फोटो सहित
विज्ञापन


रांग पार्क कार का चालान, रिश्वत के आरोप, एएसआई ने की वीडियो रिकॉर्ड
एडवोकेट ने कहा, डीजीपी और उच्चाधिकारियों को शिकायत करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-19 के मकान नंबर-12 के सामने छोटे चौक के पास ट्रैफिक पुलिस ने रांग पार्क की गई एक कार का चालान कर दिया। लेकिन ट्रैफिक कर्मियों के कार के टायर को क्लंप लगाने पर उक्त मकान नंबर से बाहर निकले एक शख्स पुलिस पर भड़क गए। उन्होंने अपनी पहचान एडवोकेट संजीव के रूप में बताते हुए ट्रैफिक पुलिस के एएसआई प्रेम व अन्य पुलिसकर्मी से ऊंची आवाज में बहस शुरू कर दी। उन्होंने ट्रैफिक कर्मियों की शिकायत डीजीपी व अन्य उच्चाधिकारियों से करने की बात कही। साथ ही ट्रैफिक पुलिस पर कार को जब्त नहीं करने के एवज में दो हजार रुपये रिश्वत की मांग के आरोप लगा डाले। हालांकि ट्रैफिक पुलिस के एएसआई प्रेम चंद ने बॉडी कैमरे की मदद से पूरे घटनाक्रम को कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने एडवोकेट से कहा कि रांग पार्क किए वाहनों के चालान करने सहित उन्हें क्रेन से टो करके भी ले जाया जा रहा है। लेकिन एडवोकेट उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुए।
एएसआई प्रेम चंद ने बताया कि उनके उक्त कार का चालान करने के बाद एडवोकेट उनसे बहस करने लगे। इस पर उन्होंने ट्रैफिक यूनिट के डीएसपी को पूरे घटनाक्रम की सूचना दी। मामला अन्य उच्चाधिकारियों तक भी पहुंचा।
विज्ञापन


बॉक्स
थाना पुलिस के हस्तक्षेप से हुआ मामला शांत
वहीं, एडवोकेट संजीव ने बताया कि उनके बेटे को पारिवारिक सदस्यों सहित किसी काम से बाहर जाना था। बेटा कार को घर के सामने सड़क पर पार्क कर पारिवारिक सदस्यों को बुलाने घर के अंदर जा ही रहा था कि ट्रैफिक कर्मियों ने गाड़ी के टायर को क्लंप लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे ने जब क्लंप लगाने से मना किया तो ट्रैफिक कर्मियों ने उससे दो हजार रुपये मांगे, लेकिन इसका उनके पास कोई सबूत नहीं मिला। हालांकि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम पर की। संबंधित थाना पुलिस के हस्तक्षेप से काफी देर बाद जाकर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed