फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हुड़दंगबाजों ने चार कार समेत तोड़े ट्रक के शीशे

हुड़दंगबाजों ने चार कार समेत तोड़े ट्रक के शीशे

Thu, 14 Feb 2019 02:23 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
हुड़दंगबाजों ने चार कार समेत तोड़े ट्रक के शीशे
हुड़दंगबाजों ने देर रात चार कार समेत ट्रक के तोड़े शीशे
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, नहीं मिला आरोपियों का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पुलिस गश्त के बावजूद शरारती तत्व बाज नहीं आ रहे हैं। आलम यह कि एक के बाद गाड़ियों के शीशे तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को मलोया कालोनी में सामने आया, जहां हुड़दंगबाजों ने चार कारों और एक छोटे ट्रक का शीशा तोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। आरोपियों ने वारदात किस समय की, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब कार के शीशे टूटे मिले तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मलोया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वारदात बुधवार सुबह करीब 9 बजे की है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि मलोया कालोनी में गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए हैं। सूचना पाकर पीसीआर और मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। पीड़ित जितेंद्र (29) ने बताया कि वह मलोया कालोनी के मकान नंबर (5293) में परिवार के साथ रहते हैं। उसकी किरयाने की दुकान है। बीते मंगलवार रात करीब 9 बजे काम से वापस आया और अपनी महिंद्रा एक्सयूवी (सीएच01 एजेड0087) को घर के पिछली साइड पार्क किया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकला तो देखा कि कार के शीशे टूटे हुए हैं। इसके अलावा उनके गाड़ी के बगल में खड़ी इंडिका, बेलोरो, एटियास और छोटा ट्रक के शीशे टूटे हुए थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


बॉक्स
इससे पहले भी हो चुकी है वारदात
वारदात के बाद आसपास के एरिया में हड़कंप मच गया। हाल ही में मलोया कालोनी में हुड़दंगबाज घर के सामने खड़ी एक कार का शीशा तोड़ फरार हो गए थे। वारदात के बाद पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया, लेकिन अभी तक मामला अनसुलझा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed