फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गैंगस्टर दिलप्रीत से दूसरे दिन भी नही हो सकी पूछताछ

गैंगस्टर दिलप्रीत से दूसरे दिन भी नही हो सकी पूछताछ

Tue, 17 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर दिलप्रीत से दूसरे दिन भी नही हो सकी पूछताछ
गैंगस्टर दिलप्रीत से दूसरे दिन भी नहीं हो सकी पूछताछ
विज्ञापन

-आज रिमांड खत्म, फिटनेस रिपोर्ट सही मिली तो भेजा जा सकता है न्यायिक हिरासत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बीती 9 जुलाई को बस स्टैंड-43 की सड़क से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार जीएमसीएच-32 में भर्ती गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा से यूटी पुलिस दूसरे दिन भी पूछताछ नहीं कर सकी। दिलप्रीत के स्टेटमेंट देने केलिए फिट नहीं होने के चलते थाना मलोया पुलिस उससे दो दिन की रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ नहीं कर सकी। इससे पूर्व सेक्टर-36 थाना पुलिस भी दर्ज आर्म्स एक्ट के तहत गैंगस्टर दिलप्रीत से दो दिन की रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ नहीं कर सकी थी। दिलप्रीत की रिमांड अवधि खत्म होने पर उसे एंबुलेंस से जिला अदालत पेशी पर ले जाया जाएगा या फिर ड्यूटी मजिस्ट्रेट स्वयं जीएमसीएच-32 पहुंचेंगे, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सूत्रों की मानें तो दिलप्रीत की फिटनेस रिपोर्ट सही होने और यूटी पुलिस के रिमांड की मांग नहीं करने पर जज उसे न्यायिक हिरासत में भेज सकते हैं। वहीं, मोहाली पुलिस सिंगर एवं एक्टर परमीश वर्मा पर फायरिंग और गिप्पी ग्रेवाल को धमकाने के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर दिलप्रीत से पूछताछ कर सकती ह्रै। पंजाब पुलिस को दिलप्रीत पर दर्ज 25 केसों में उससे पूछताछ करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed