{"_id":"595cf1274f1c1b22528b46b4","slug":"181499263271-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक लाइन से इम्पाउंड गाड़ी लेकर फरार कार चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक लाइन से इम्पाउंड गाड़ी लेकर फरार कार चालक गिरफ्तार
Updated Wed, 05 Jul 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कागज लेने के बहाने जब्त गाड़ी को लेकर फरार चालक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 में नो पार्किंग जोन से जब्त गाड़ी को ट्रैफिक लाइन से चोरी कर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संगरूर निवासी हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार संगरूर निवासी हरजिंद्र सिंह ने मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे सेक्टर-26 में कार नो पार्किंग जोन में खड़ी की थी। यह देख पुलिस गाड़ी को ट्रैफिक लाइन ले गई। पहले तो हरजिंदर काफी देर तक सेक्टर-26 व आसपास के एरिया में अपनी गाड़ी तलाशता रहा, लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसकी गाड़ी ट्रैफिक पुलिस वाले पुलिस लाइन में ले गए हैं तो वह सीधा वहां पहुंचा और फिर उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि उसे गाड़ी के कागज निकालने हैं। बस यही झांसा देकर वह वहां से अपनी गाड़ी निकालकर फरार हो गया। इसके बाद होमगार्ड जवान विजय शंकर ने तुरंत इसकी सूचना इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को दी।