{"_id":"5cb0f0b2bdec22144b7f0ca3","slug":"171555099826-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एक रात में उड़ा दिए नौ गाड़ियों की बैटरियां, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने एक रात में उड़ा दिए नौ गाड़ियों की बैटरियां, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-1 में चोरों ने एक रात में सात गाड़ियों से 10 बैटरियों पर हाथ साफ कर दिया। इसमें तीन महिंद्रा पिकअप, मारुति, टाटा ऐस, टवेरा समेत ई-रिक्शा हैं। सुबह जब गाड़ियों के मालिकों ने बोनट खुला और गाड़ी के शीशे टूटे देखा तो पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के एरिया मेें लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
वारदात बीते बुधवार देर रात की है। पुलिस कंट्रोल रूम पर वीरवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि रामदरबार फेज-1 में करीब नौ गाड़ियों की बैटरियां चोरी हो गईं। पीसीआर और सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बंटू ने बताया कि वह परिवार के साथ रहता है। उसके पास महिंद्रा पिक-अप (सीएच01टीबी 7132) है। रोजाना की तरह उसने गाड़ी को घर के बाहर पार्क कर दिया। अगली सुबह उठा तो देखा कि गाड़ी का बोनट थोड़ी ऊपर उठा हुआ था। खोलकर देखा तो पता चला कि उसमें से बैटरी चोरी हुई है।
वहीं, मनोज कुमार ने बताया कि उनके महिंद्रा पिकअप (सीएच01टीबी 3083), मारुति कार, टवेरा और टाटा ऐस गाड़ियों के बैटरी चोरी हुई है। किरपाल ने पुलिस को बताया कि उनकी महिंद्रा गाड़ी से बैटरी चोरी हुई है। गुलछिंदर सिंह के ई-रिक्शा से देर रात 4 बैटरियां चोरी हो गईं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियाें को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले भी हो चुकी है गाड़ियों की बैटरियां चोरी
गाड़ियों से बैटरियां चोरी की वारदात इससे पहले भी शहर के अलग अलग सेक्टरों से सामने आ चुकी हैं। हाल ही में सेक्टर-29 में एक रात में ही करीब दस गाड़ियों की बैटरियां चोरी हो चुकी हैं। वारदात में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज भी लगी थी। जिसमें होंडा कार सवार दो युवक गाड़ियों से बैटरियां चोरी करते दिख रहे थे।