{"_id":"5c69c24ebdec2258bd0c9008","slug":"171550434894-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पीट पीट कर हत्या करने वाले आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की पीट पीट कर हत्या करने वाले आरोपी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या में दो आरोपियों को जेल, एक पुलिस रिमांड पर
बीते दिनों आरोपी ने मांगे पिछले पांच सौ रुपये, दो भाई समेत दोस्त पर डंडों से किया था वार
7-8 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, तीन गिरफ्तार, बाकी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में पंडित स्पेयर पार्ट की दुकान के बाहर ऑटो पार्क करने के विवाद में मिथलेश कुमार की डंडों से पीटकर हत्या के मामले में तीनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी पंकज और नितिन उर्फ छावनी को न्यायिक हिरासत में भेज भेज दिया, जबकि मुख्य आरोपी अरुण कुमार उर्फ रानी मुखर्जी का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। फिलहाल अन्य सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इससे पहले सेक्टर-31 थाना पुलिस ने बृजेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 341, 323, 506, 308 और 302 के तहत केस दर्ज किया था।
पुलिस को दी शिकायत में हल्लोमाजरा निवासी बृजेश कुमार (19) ने बताया कि बीते शुक्रवार रात करीब 9 बजे ऑटो को हल्लोमाजरा में पंडित स्पेयर पार्ट्स की दुकान के बाहर पार्क किया। वहां पर अरुण कुमार बतौर मैकेनिक काम करता है। अरुण ने उसे ऑटो हटाने के लिए कहा और अपने पहले के 500 रुपये भी मांगे। इस दौरान उसने अपने भाई मिथिलेश से रुपये मांगे, तभी वहां पर अचानक एक दोस्त दिलीप आ पहुंचा। इसके बाद अरुण ने अपने भाई, छावनी व 5-6 अन्य युवकों को मौके पर बुला लिया और फिर विवाद इस कदर बढ़ गया कि सभी ने उन पर पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सिर में ज्यादा चोट लगने की वजह से शनिवार को इलाज के दौरान मिथिलेश ने दम तोड़ दिया।