{"_id":"5c5c323dbdec2273896354d2","slug":"171549546045-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में जमकर बरसे पत्\nथर, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों में जमकर बरसे पत् थर, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
दो गुटों में जमकर चले पत्थर, फूटा सिर, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा कॉलोनी में बच्चों की लड़ाई में बीच बचाव करने परिजन आ गए। देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ लिया कि दो गुटों में जमकर पत्थर बरसने लगे। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में किसी का सिर फटा तो किसी के हाथ और पैर में चोट आई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवा दिया, जहां इलाज जारी है। मलोया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि डड्डूमाजरा में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी हो रही है। सूचना पर पहुंची पीसीआर और मलोया थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल ने बताया कि डड्डूमाजरा कालोनी में किसी बात को लेकर बच्चे आपस में लड़ रहे थे। बीच बचाव करने पहुंचा तो दूसरे गुट की ओर से पत्थर बरसने लगे। इसकी चपेट में आकर करीब पांच लोग घायल हो गए है। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर, हुड़दंगबाजों ने एक्टिवा समेत कार भी तोड़ डाली। फिलहाल सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।