{"_id":"5c2927f2bdec2256ec3d045e","slug":"171546201074-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडर्स ने चेताया: एक्ट के नाम पर धोखा, जहां बैठे हैं, वहीं करेंगे दुकानदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेंडर्स ने चेताया: एक्ट के नाम पर धोखा, जहां बैठे हैं, वहीं करेंगे दुकानदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट: फोटो सहित।
वेंडरों में रोष, कहा-पुरानी जगह से न हटाए निगम
सबहेड
आवंटित जगह को आठ बाय आठ करने के साथ तहबाजारी सिस्टम लागू करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। वेंडर्स जोन के तहत निकाले जा रहे ड्रा के तीसरे दिन सेक्टर-19 स्थित सदर और पालिका मार्केट के दुकानदारों ने यूटी प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। दुकानदारों ने कहा कि वेंडर्स एक्ट के तहत उनसे लंबे समय से फीस के रूप में पैसे लिए जाते रहे लेकिन अब ड्रा में उनका नाम तक नहीं आया। दुकानदारों ने कहा कि ड्रा में उन दुकानदारों का नाम आ गया, जो उनसे कई साल बाद मार्केट में आए हैं। उनके पास निगम द्वारा काटी गई 15-20 साल पुरानी चालान की पर्चियां तक मौजूद हैं। वेंडर्स ने नगर निगम और यूटी प्रशासन से उन्हें उनके स्थानों से न उठाने की मांग की। दुकानदारों की मांग है कि उन्हें मार्केट में ही जगह अलॉट की जाए और साथ ही अलॉटेड जगह का दायरा बढ़ाया जाए। दुकानदारों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रशासन कम से कम आठ बाय आठ की जगह दे, क्योंकि पांच बाय छह की जगह में दुकानदारी करना मुश्किल है।
पालिका मार्केट के प्रेसिडेंट एवं दुकानदार सुभाष शर्मा व वाइस प्रेसिडेंट राजेश समेत मनोज, गौतम, संदीप सिंह और सदर मार्केट के दुकानदार अश्वनी, विशाल शर्मा, संदीप बजाज, सोनू बजाज और संजीव बजाज समेत अन्यों ने निगम और प्रशासन से तहबाजारी सिस्टम को लागू करने की मांग की। दुकानदारों ने कहा कि दिल्ली समेत अन्य जगहों की तर्ज पर उनकी दुकान का सामान वह जहां दुकानदारी करते हैं, वहीं बांध सकें और सुबह वहीं खोल सकें, इस तहबाजारी सिस्टम को लागू किया जाए। दुकानदारों ने कहा कि तहबाजारी के लिए भले ही उनसे वसूली जाने वाली फीस में बढ़ोतरी कर दी जाए। दुकानदार भागीरथ समेत अन्यों ने उन्हें उनकी पुरानी जगहों से नहीं उठाने और अलॉट की जा रही जगह का दायर बढ़ाने की मांग की।