फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रेलवे लाइट प्वाइंट के पास स्नेचिंग करने वाले को आईटी पार्क थाना पुलिस ने दबोचा

रेलवे लाइट प्वाइंट के पास स्नेचिंग करने वाले को आईटी पार्क थाना पुलिस ने दबोचा

Mon, 16 Jul 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइट प्वाइंट के पास स्नेचिंग करने वाले को आईटी पार्क थाना पुलिस ने दबोचा
फोटो सहित
विज्ञापन


28 घंटे जंगल में छुपकर तीन कांस्टेबलों ने दबोचा स्नैचर
सबहेड
रेलवे लाइट प्वाइंट के पास सुनसान इलाके में स्नैचिंग की फिराक में था आरोपी

वीरवार शाम को इसी जगह एक साइकिल सवार का पर्स छीना था आरोपी ने, पीड़ित ने पहचाना

अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। 28 घंटे जंगल में गुजार कर तीन पुलिस कांस्टेबलों ने आखिरकार रेलवे लाइट प्वाइंट के पास वाली सुनसान जगह पर एक स्नैचर को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी स्नैचर की पहचान मौलीजागरां निवासी दलचंद उर्फ दल्लू (20) के रूप में हुई है।

दल्लू ने वीरवार शाम को रेलवे लाइट प्वाइंट के पास एक साइकिल सवार से पर्स छीना था। आईटी पार्क थाना पुलिस साइकिल सवार राकेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। आईटी पार्क थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने तीन कांस्टेबल की सड़क के पास वाले जंगल छुपकर ड्यूटी लगा दी क्योंकि यह जगह बेहद सुनसान है। पुलिस को इस बात का भरोसा था कि आरोपी दोबारा एक-दो दिन में इसी जगह फिर किसी को अपना शिकार बनाएंगे क्योंकि उसने जो राकेश कुमार का पर्स छीना था, उसमें सिर्फ एक हजार रुपया और उसका आधार कार्ड ही था। इस योजना पर पुलिस ने काम करते हुए तीन कांस्टेबलों को सादे कपड़ों में सड़क के पास जंगलों में तैनात कर दिया गया। योजना सफल हुई शनिवार शाम को। अंधेरा होते ही फिर आरोपी स्नैचर सड़क पर आकर खड़ा हो गया और किसी राहगीर को शिकार बनाने की फिराक में जुट गया। इस दौरान जंगल में छुपे कांस्टेबलों ने जाकर आरोपी को दबोचा लिया। इसके बाद पीड़ित राकेश से उसकी पहचान करवाई तो आरोपी दलचंद उर्फ दल्लू ने अपना जुर्म काबुल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसको रविवार जज के सामने पेश किया। जज ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed