{"_id":"5b4ba4234f1c1be94b8b4e6d","slug":"171531683875-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर 1","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबर 1
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा, मुजफ्फरनगर, बागपत, एनसीआर, पंजाब और हरियाणा समेत सभी केंद्र
कार लूट के विरोध पर हुई थी गायक नवजोत विर्क की हत्या
सबहेड
गाजियाबाद में दो हत्यारों समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, एनसीआर, पंजाब-हरियाणा में कई लोगों की हत्या की थी योजना
सिंगर की हत्या अंबाला के भदौली निवासी कुलदीप और कैथल के बांता निवासी अनुज ने की थी
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद/चंडीगढ़। सुंदर भाटी गैंग के एक लाख व 50 हजार रुपये के दो इनामी समेत पांच बदमाशों को गाजियाबाद क्राइम ब्रांच और सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों की योजना बागपत के कुख्यात बदमाश संदीप बली समेत एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में सात-आठ लोगों की हत्या करने की थी। पुलिस ने इनके पास से एक कारबाइन, तीन सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, दो कार और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। खास बात यह है कि गिरफ्तार बदमाशों में से हरियाणा के भदौली निवासी कुलदीप और अनुज ने 28 मई 2018 को पंजाब के युवा गायक नवजोत सिंह विर्क की डेराबस्सी स्थित बरवाला रोड पर सात गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। गायक की हत्या कार लूट का विरोध करने पर की गई थी। कुलदीप ने नवजोत को पीठ पर दो गोलियां और छाती पर पांच गोलियां मारी थीं। यही नहीं इन दोनों बदमाशों ने बराड़ा अंबाला में विवेक नाम के एक व्यक्ति का अपहरण कर 17 मई 2018 को डेराबस्सी ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। उसे आठ गोलियां मारी गईं थीं। इसके अलावा इन दोनों ने थाना नारायणगढ़ अंबाला में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह जानकारी एसएसपी गाजियाबाद वैभव कृष्ण ने पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता के दौरान दी।
वहीं, एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में एक लाख का इनामी मेरठ के सलावा निवासी अमर मूंछ उर्फ फौजी उर्फ राजकुमार उर्फ ठाकुर, गौतमबुद्धनगर के कामबक्सपुर निवासी 50 हजार का इनामी डीके उर्फ धर्मेंद्र , मुजफ्फरनगर के पावटी निवासी अर्पित त्यागी, अंबाला के भदौली निवासी कुलदीप और कैथल (हरियाणा) के बांता निवासी अनुज उर्फ गट्टू उर्फ डब्ल्यू शामिल हैं। इनको राजनगर एक्सटेंशन में मोरटी के पास से गिरफ्तार किया है। एडीजी ने बताया कि भाटी गैंग के शूटर अमर मूंछ ने बिसरख थाना क्षेत्र में भाजपा नेता शिवकुमार और उसके दो गनर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि इनकी योजना संदीप बली, नोएडा के एक बदमाश समेत बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, पंजाब व हरियाणा में कई लोगों की हत्या करने की थी।
गाजियाबाद की कचहरी में खेला जाना था ‘खूनी खेल’
गाजियाबाद। पुलिस के मुताबिक सुंदरभाटी गैंग और एमआर गैंग (मोनू राणा) के बदमाश गाजियाबाद की कचहरी में ‘खूनी खेल’ खेलने की योजना बना रहे थे। हत्या होनी थी डासना जेल में बंद सौरभ की। 2015 में मुजफ्फरनगर कचहरी में हुई कुख्यात विक्की त्यागी की हत्या में शामिल सौरभ से बदला लेने के लिए विक्की के बेटे अर्पित ने पूरी तैयारी की थी। इसके अलावा संदीप बली की हत्या भी गाजियाबाद में ही की जाने की प्लानिंग थी। पुलिस की मानें तो उनके पास ऐसे हथियार मौजूद हैं कि एक ही बार में वह 100 से ज्यादा राउंड फायरिंग कर सकते हैं। यानी एक बार किसी पर हमला करे तो उसका बचना नामुमकिन था।
विज्ञापन
वर्चस्व के लिए हरियाणा के एक गैंग से चल रही गैंगवार
पुलिस के मुताबिक कुलदीप और अनुज उर्फ गट्टू हरियाणा के एमआर गैंग (मोनू राणा) के शॉर्प शूटर हैं। गैंग के लीडर मोनू राणा पर एक लाख रुपये का इनाम है। इस गैंग में नीरज गांधी, गौतम राणा, अमर राणा, अमित मलिक, पंकज मलिक, काला, विनय, शक्ति राणा, सचिन राणा और अजय पिलखनी शामिल हैं। उनकी बीआर गैंग (भूपेंद्र राणा) गैंग से गैंगवार चल रही है। भूपेंद्र पर पांच लाख रुपये का इनाम है। एमआर गैंग में शामिल कुलदीप और अनुज ने दिल्ली, यूपी और हरियाणा में कई वारदातों को अंजाम दिया है।
प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी पंजाब पुलिस
गाजियाबाद पुलिस गिरफ्तार बदमाशों का रिमांड हासिल कर दर्ज केसों में उनसे पूछताछ करेगी। बदमाशों के न्यायिक हिरासत में जाने पर पंजाब पुलिस सिंगर नवजोत सिंह व अन्य हत्याओं के केसों में उनसे पूछताछ को अदालत में उनका प्रोडक्शन वारंट लगाएगी।