फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कैफे एंड पब का कैश बाक्स सिक्योरिटी गार्ड उख्राडकर ले गया, केस दर्ज

कैफे एंड पब का कैश बाक्स सिक्योरिटी गार्ड उख्राडकर ले गया, केस दर्ज

Thu, 22 Jun 2017 01:20 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
कैफे एंड पब का कैश बाक्स सिक्योरिटी गार्ड उख्राडकर ले गया, केस दर्ज
कैफे एंड पब का कैश बाक्स लेकर सिक्योरिटी गार्ड फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-9 स्थित कैफे एंड पब का सिक्योरिटी गार्ड सोमवार देर रात लाखों कैश, मोबाइल व अन्य सामान से भरा बाक्स उखाड़ लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मालिक की शिकायत पर पुलिस आरोपी सिक्योरिटी गार्ड की तलाश में लगी है।
शिकायतकर्ता कैफे एंड पब मालिक अजय जैन ने बताया कि उनका सेक्टर-9 की इनर मार्केट में स्टॉइल ऑफ नवाब नाम से कैफे एंड पब चलता है। रात में सिक्योरिटी सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने मुन्ना नाम के व्यक्ति को रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से लेकर रविवार रात की सेल गल्ले में रखी हुई थी। सोमवार को उन्होंने तीन दिन का हिसाब करना था। रविवार रात साढ़े बारह बजे सिक्योरिटी गार्ड मुन्ना ने कैफे एंड पब का दरवाजा खोला और गल्ला तोड़कर एक लाख नौ हजार 360 रुपये, चेक बुक, रबड़ स्टैंप औ मोबाइल फोन भी ले गया। सोमवार सुबह जब कैफे एंड पब में पहुंचकर गल्ला चेक किया तो खाली पड़ा था। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड मुन्ना से मोबाइल फोन पर संपर्क किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उन्होंने सिक्योरिटी एजेंसी से संपर्क कर मुन्ना से संपर्क करना चाहा लेकिन उससे संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल की मुआयना किया। इस दौरान वहा लगाए सीसीटीवी कैमरे में वारदात की पूरी कहानी कैद मिली। कैमरे ने दिखाया कि उनका ही सिक्योरिटी गार्ड मुन्ना बड़ी सफाई के साथ कैश बाक्स निकाल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर लिया। पीड़ित जैन ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड पिछले डेढ़ सालों से अच्छा काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed