{"_id":"5c3f98bdbdec2273934e06b8","slug":"161547671741-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस ग्राम हेरोइन व 2200 नशीली गोलियां समेत एक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीस ग्राम हेरोइन व 2200 नशीली गोलियां समेत एक काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 ग्राम हेरोइन और 2200 नशीली गोलियां ले जाता तस्कर काबू
- आरोपी के कब्जे से पांच नशीले इंजेक्शन भी बरामद, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गांव सारंगपुर स्थित फिल्म सिटी के समीप से पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को हेरोइन और मेडिकल ड्रग्स ले जाते हुए काबू किया है। तलाशी में आरोपी के कब्जे से बीस ग्राम हेरोइन और 2200 नशीली गोलियों समेत पांच नशीले इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं। आरोपी गांव खुड्डा लौहरा की कॉलोनी नंबर-2 निवासी 41 वर्षीय संजीव कुमार है। थाना सारंगपुर पुलिस उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूछताछ कर रही है कि वह नशा सामग्री कहां से लाकर किसे देने जा रहा था। साथ ही नशा तस्करी के गोरखधंधे में कितने समय से संलिप्त रहा है।
आरोपी को फिल्म सिटी के समीप से जाते सबइंस्पेक्टर विरेंदर सिंह ने देखा। आरोपी की गतिविधि पर शक होने के चलते एसआई ने अन्य पुलिसकर्मियों समेत उसे रोक कर पूछताछ की। फिर तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से नशा सामग्री बरामद हुई।