फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रेस्टोरेंट के कैशियर से 40 हजार रुपयों से भरा बैग छीन बुलेट सवार फरार

रेस्टोरेंट के कैशियर से 40 हजार रुपयों से भरा बैग छीन बुलेट सवार फरार

Thu, 27 Jun 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
रेस्टोरेंट के कैशियर से 40 हजार रुपयों से भरा बैग छीन बुलेट सवार फरार
चंडीगढ़। मटका चौक के पास सेक्टर-9 स्थित आजा फ्रेश रेस्टोरेंट के कैशियर से 40 हजार रुपयों से भरा छीनकर तीन बुलेट सवार फरार हो गए। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब कैशियर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था। सेक्टर-03 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वारदात मंगलवार रात करीब 12.15 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि मटका चौक से जीएमएसएच-16 जाने वाली सड़क के पास स्नैचिंग हुई है। सूचना पर एएसआई दलीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित का बयान दर्ज किया। नयागांव निवासी रोहित (35) ने बताया कि वह सेक्टर-9सी स्थित आजा फ्रेश में बतौर कैशियर काम करता है। देर रात वह काम से घर लौट रहा था। उसके पास बैग में 40 हजार रुपये थे। मटका चौक पर पहुंचा तो उसे घर जाने के लिए ऑटो नहीं मिला। इसके बाद पैदल ही जीएमएसएच-16 की ओर जाने लगा। इतने में बुलेट सवार तीन युवकों ने उससे बैग छीना और फरार हो गए।
विज्ञापन


अटावा में चालक से झपटे 56 हजार
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अटावा चौक के पास एक ऑटो चालक पैदल व्यक्ति से पांच हजार रुपये झपटकर फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed