फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   dddd

dddd

Mon, 10 Jun 2019 10:20 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
dddd
कांग्रेसी नेता पर भाजपा महिला वर्करों को पीटने का आरोप
विज्ञापन

केस दर्ज न होने पर थाने का घेराव करने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। नगर निगम के वार्ड नंबर 30 के उप चुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा जीत के लिए पूरा जोर लगा रही है। इस वार्ड में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राम लाल हलवाई की मौत के बाद चुनाव कराए जा रहे हैं। सोमवार को सुबह भाजपा की 3 महिला कार्यकर्ता इस वार्ड की अफीम वाली गली में घर घर जाकर वोट मांग रही थी। भाजपा ने आरोप लगाया कि इस गली के रहने वाले कांग्रेस नेता ने तीनों महिलाओं को धमकाया और उन्हें घर में ले जाकर मारपीट की व उनके मोबाइल तक छीन लिए। जैसे ही भाजपा को इस घटना का पता चला तो बड़ी संख्या में भाजपा व अकाली कार्यकर्ता उक्त कांग्रेसी के घर गए और महिलाओं को आजाद करवाया। इसी दौरान पूर्व विधायक व अकाली नेता सरूप चंद सिंगला भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने थाना कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया व थाना प्रभारी से उक्त प्रकरण में मामला दर्ज करने का दबाव बनाया। जिला भाजपा अध्यक्ष विनोद कुमार बिंटा की शिकायत पर पुलिस ने तीनों महिला कार्यकर्ताओं के बयान कलमबंद किए व उन्हें भरोसा दिया कि वह उक्त कांग्रेसी नेता पर मामला दर्ज करेंगे। देर शाम तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था, जबकि दोनो पार्टियों के बीच समझौते की बात चल रही है। भाजपा के प्रदेश महा मंत्री दियाल दास सोढी, पंजाब मीडिया प्रभारी सुनील सिंगला, डिप्टी मेयर तरसेम गोयल, रवि मोर्या, आशू तोष तिवाड़ी, पार्षद निर्मल सिंह संधू, मोहन जीत सिंह पुरी, नीरज जोड़ा, राजेश नोनी, अशोक बालियांवाली, संजीव गर्ग सहित कार्यकर्त्ताओं ने थाना कोतवाली पहुंच कर इस मामले में कांग्रेस की गुंडागर्दी कही। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह थाने का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।

दूसरी ओर कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके घर के बाहर लगभग 7 सीसीटीवी कैमरे हैं उसकी फुटेज निकालकर जांच की जाए जिस समय यह घटना हुई वह घर पर नहीं थे। कहा कि उसका छोटा भाई हीरे जवाहरात का काम करता है, इसलिए सुरक्षा के चलते कैमरे लगाए हैं। तीनों महिलाएं उनके घर में बिना किसी मंजूरी के अंदर आईं और उन्होंने वहां गहने उठाने की कोशिश की। जिन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि किसी से कोई मारपीट नहीं हुई बल्कि इस संबंध में उन्होंने पहले पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान भाजपा के कुछ नेता जिनमें नरेंद्र मित्तल, रवि मोर्या, सुनील सिंगला, आशुतोष तिवाड़ी, तरसेम गोयल सहित कुछ लोग उनके घर आए चाय पानी पिया और बात को खत्म कर दिया। बाद में उन्होंने किसी के बहकावे में आकर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed