फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गोपाल स्वीटस की रसमलाई में निकला था कीड़ा, लगा 15 हजार का जुर्माना

गोपाल स्वीटस की रसमलाई में निकला था कीड़ा, लगा 15 हजार का जुर्माना

Thu, 06 Jun 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
गोपाल स्वीटस की रसमलाई में निकला था कीड़ा, लगा 15 हजार का जुर्माना
चंडीगढ़। सेक्टर-8 स्थित गोपाल स्वीट्स को गंदगी में खाद्य पदार्थों की बिक्री करना भारी पड़ गया। डिप्टी कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ ने 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। गोपाल स्वीट्स की रस मलाई में कीड़ा निकलने के बाद फूड सेफ्टी ऑफिसर ने डीसी को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की सिफारिश की थी। डीसी ने बताया कि गोपाल स्वीट्स में चेकिंग के दौरान रस मलाई में कीड़ा निकला था। यहां गंदगी के बीच खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे थे। बता दें कि पिछले साल 28 नवंबर को फूड सेफ्टी ऑफिसर ने सेक्टर-8 स्थित गोपाल स्वीट्स पर चेकिंग की थी। चेकिंग में विभाग ने पाया कि रस मलाई, लड्डू और मिल्क केक गंदगी के बीच रखे गए थे और बेचे जा रहे थे। इसके बाद टीम ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट, 2006 के तहत चालान किया था।
विज्ञापन

उधर, पंजाब यूनिवर्सिटी की दो दुकानों में गंदगी मिलने पर डीसी ने 10-10 हजार रुपये पेनाल्टी लगाई है। 5 अक्तूबर 2018 को फूड सेफ्टी ऑफिसर पीयू के स्टूडेंट सेंटर के पास एक शॉप पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान यहां पर सैंडविच, दाल, चावल और रोल्स गंदगी के बीच बनाकर बेचे जा रहे थे। इस पर फूड सेफ्टी एक्ट के तहत विभाग ने चालान कर कार्रवाई की थी। इसी दिन विभाग की एक टीम ने एक और शॉप पर चेकिंग की, जिसमें पाया गया कि शॉप पर सैंडविच, मंचूरियन और फ्राइड राइस गंदगी में बनाए और बेचे जा रहे थे। टीम ने इस दुकान का भी चालान किया था और आगे कार्रवाई के लिए इस संबंध में एक रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा 4 नवंबर 2018 को सारंगपुर गांव के हिमाचल स्वीट्स में खाद्य विभाग ने छापा मारा था। यहां बने रसगुल्ले, गुलाब जामुन, लड्डू गंदगी में तैयार किए जाने के साथ खराब मिले थे। हिमाचल स्वीट्स पर 30 हजार का जुर्माना लगाया गया है। डीसी ने बताया कि हिमाचल स्वीट्स पर पहले भी गंदगी मिलने पर जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed