फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   होटल में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

होटल में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 04 Jun 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
होटल में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
चंडीगढ़। चंडीगढ़ सेक्टर-45 के एक होटल में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम को धनास निवासी 16 वर्षीय किशोरी अपनी बहन के साथ थाने पहुंची और आपबीती बताई। पीड़ित किशोरी ने बताया कि बीते 9 मई को उसका जीजा घर आया और कहा कि उसे उसकी मदद चाहिए। सबसे पहले वह किशोरी को सेक्टर 25 में अपनी बड़ी बहन के घर ले गया। उसके बाद एक होटल में लेकर चला गया, यहां पर उसकी बहन भी मौजूद थी। होटल में उसे चार लोगों के हवाले कर दोनों चले गए। यहां होटल के कमरे में मौजूद चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद रात और अगली सुबह उसका जीजा आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जीजा उसे अपने साथ ले जाकर रामदरबार में अपने दोस्त परवीन के घर छोड़ दिया। यहां परवीन ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

28 मई को पीड़ित किशोरी एक्टिवा पर परवीन की पत्नी के साथ सेक्टर 19 में जा रही था, जहां उसे किसी परिचित ने देखा और फिर धनास ले आया। सोमवार को पीड़िता के पेट में दर्द बढ़ने पर उसने सारी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी परवीन को दबोच लिया। सूत्रों का कहना है कि जिस होटल में किशोरी से दुष्कर्म हुआ था, पुलिस ने उसे सील कर दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed