फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हुक्का में मिला निकोटिन, बूम बॉक्स कैफे के मालिक पर एफआईआर दर्ज

हुक्का में मिला निकोटिन, बूम बॉक्स कैफे के मालिक पर एफआईआर दर्ज

Sun, 02 Jun 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
हुक्का में मिला निकोटिन, बूम बॉक्स कैफे के मालिक पर एफआईआर दर्ज
चंडीगढ़। निकोटिन सर्व करने के मामले में एक साल बाद सेक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स कैफे के मालिक पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने रेड के दौरान बरामद किए सैंपल की रिपोर्ट और लीगल राय लेने के बाद शनिवार को राजन नाम के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। बूम बॉक्स में निकोटिन सर्व होने की शिकायत पुलिस के अलावा हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर विभाग के डायरेक्टर के पास भी आई थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 269, 270, 273 और कोप्टा एक्ट 2003 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बूम बॉक्स कैफे में निकोटिन सर्व होने की पहली शिकायत 2 मार्च, 2018 को चंडीगढ़ पुलिस के पास आई। पुलिस ने पहली रेड 16 मार्च, 2018 और दूसरी रेड 8 मई, 2018 को की थी। इस दौरान पुलिस ने पाया कि काफी संख्या में युवक-युवतियां हुक्का का सेवन कर रही थीं। पुलिस ने इस दौरान कैफे से 50 हुक्का, 11 पैकेट मुलासिस आदि बरामद किए। यह रेड हेल्थ डिपार्टमेंट ने सेक्टर-3 थाना पुलिस के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने हुक्का के सैंपल लिए और डीडीआर दर्ज कर ली। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस ने सैंपल जांच के लिए भेज दिए थे। करीब पांच महीने पहले दोनों रेड के दौरान लिए सैंपल की रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि जिस हुक्के को युवक-युवतियां पी रहे थे, उसमें निकोटिन की मात्रा थी। पुलिस ने रिपोर्ट आने के बाद कानूनी राय ली और फिर आखिरकार शनिवार को बूम बॉक्स कैफे के मालिक राजन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed