फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   प्रॉपर्टी व फाइनेंस कंपनी में फायरिंग का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी व फाइनेंस कंपनी में फायरिंग का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 May 2019 01:43 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी व फाइनेंस कंपनी में फायरिंग का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
पंचकूला। सेक्टर-20 की मार्केट में बीती 30 जनवरी को प्रॉपर्टी व फाइनेंसिंग कंपनी में फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर नकदी व अन्य सामान लूटने के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए-26 के हत्थे चढ़ा आरोपी फतेहाबाद के गांव भूना निवासी सुनील कुमार उर्फ राणा है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन

बीती 24 मई को पुलिस ने वारदात में शामिल दो अन्य हत्या आरोपियों जीरकपुर स्थित बलटाना फेज-4, सैनी विहार निवासी हेमंत कंसल उर्फ लाला और हरियाणा के जिला झज्जर के थाना बहादुरगढ़ के मूंगामाजरा निवासी नवीन को गिरफ्तार किया था। इन दोनों के कब्जे से पांच दिन की रिमांड अवधि के दौरान एक कार समेत 4 मोबाइल और 10 हजार रुपये बरामद किए गए थे।
विज्ञापन


यह था मामला
सेक्टर-20 में पुलिस थाने से करीब 300 मीटर की दूरी पर वारदात की शाम करीब साढ़े पांच बजे सट्टे की जगह पर पैसे के लेन देन में फायरिंग की गई थी। कटानी ढाबे के साथ शोरूम नंबर-392 की पहली मंजिल से व्यक्ति सन्नी बचाओ-बचाओ कहते हुए नीचे कूदने से घायल हो गया था, जबकि दीपक ने गोली लगने से घायल होने पर अस्पताल में दम तोड़ दिया था। सन्नी के हाथ और पांव में फ्रैक्चर हुआ था। हमलावर फायरिंग कर लाखों रुपये की नकदी समेत अन्य सामान लूटकर फरार हुए थे। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से छह खोल, एक कारतूस से भरी मैगजीन, पर्स व मोबाइल और ताश की कुछ गड्डियां बरामद की थी। पुलिस विभाग के सभी उच्चाधिकारियों ने मौके की जांच की और सीन ऑफ क्राइम टीम ने सीन रिक्रिएट किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed