{"_id":"5cca01a4bdec22076019d009","slug":"15567426284-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतुलन बिगडने से ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत चार घायल।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संतुलन बिगडने से ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत चार घायल।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, चार घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाला-सुल्तानपुर बाईपास के नजदीक हुआ हादसा
लोगों ने सड़क के दोनों और रेलिंग लगाने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाला-सुल्तानपुर बाईपास के नजदीक बुधवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरकर पलट गई। इसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और अन्य चार व्यक्ति घायल हो गए।
पुलिस चौकी इंचार्ज ऋषि पाल ने बताया कि एसएसबीसी भट्ठा कक्कड़ माजरा (अंबाला) से ईंट भरकर ट्रैक्टर चालक शीश पाल वासी कक्कड़ माजरा नया गांव, मोहाली जा रहा था। जैसे ही वह बरवाला-सुल्तानपुर बाईपास के नजदीक पहुंचा तो उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गिरकर पलट गई। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार संदीप सिंह पुत्र ज्ञान चंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गुरमीत, रामलाल, सुखदेव, सुरेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी वासी कक्कड़ माजरा घायल हो गए। उन्हें सामान्य अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला ले जाया गया जो वहीं पर उपचाराधीन हैं। संदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के भाई गुरमीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं क्षेत्रवासी वासी पाली राम, कुलदीप सिंह, भगीरथ सिंह, मामराज, जगदीश आदि ने बताया कि एनएचएआई द्वारा यहां पर जो फोरलेन मार्ग बनाया गया है, उसकी ऊंचाई काफी है। यहां मोड़ भी है, लेकिन यहां पर सड़क के दोनों और रेलिंग नहीं लगाई गई, जिससे तेज गति से आ रहे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने यहां पर मार्ग के दोनों और रेलिंग लगाने की मांग की है।