फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नाबालिग ने लगाए आरोप, युवक ने किया दुष्कर्म

नाबालिग ने लगाए आरोप, युवक ने किया दुष्कर्म

Wed, 24 Apr 2019 01:23 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग ने लगाए आरोप,  युवक ने किया दुष्कर्म
नाबालिग ने लगाए आरोप, युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन


- नाबालिग का मेडिकल करवा पुलिस कर रही जांच
- कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के बाद पुलिस जांच शुरू

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। कालका रेलवे कालोनी में नाबालिग से दुष्कर्म मामला सामने आया है। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसके घर में कोई नहीं था। इसी बीच आरोपी ओमप्रकाश उसके घर आया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद नाबालिग को किसी से बताने के लिए जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना के संज्ञान में आने के बाद आरोपी की खोजबीन पुलिस ने शुरू कर दी।

पुलिस ने नाबालिग का सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल के बाद नाबालिग के बयान दर्ज हुए। नाबालिग के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपी की खोजबीन के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी है। पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश कालका रेलवे कालोनी का रहने वाला है। आरोपी मजदूरी का काम करता है। महिला थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed