जाली मोहर बनाकर राशन कार्ड बनाने वाले तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर
बरवाला। स्थानीय पुलिस चौंकी बरवाला में पुनम रानी पत्नी इन्द्रजीत सिंह वासी गांव नग्गल सीएससी सेंटर मान मार्केट बरवाला व गुरनाम सिंह पुत्र साधु सिंह वासी गांव खंगेसरा की शिकायत पर रमेश कुमार यादव, सिकन्द्रा मेहता, रामकुमार शाह के खिलाफ पुलिस चौंकी मौली की जाली मोहर बनाकर और एनओसी लेटर का प्रयोग करके गलत तरीके से राशन कार्ड व लाइसेंस बनाने पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया था। उक्त जानकारी देते हुए पुलिस चौंकी इंचार्ज ऋषि पाल ने बताया कि तीनों आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया गया, जिन्हेें अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले गंभीरता से जांच कर रही है।