फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   औटो सर्विस सेंटर के मालिक के एकाउंट से शातिर ठगों 3

औटो सर्विस सेंटर के मालिक के एकाउंट से शातिर ठगों 3

Sun, 31 Mar 2019 01:12 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
औटो सर्विस सेंटर के मालिक के एकाउंट से शातिर ठगों 3
एकाउंट से शातिर ठगों ने 38 हजार रुपये की लगाई चपत
विज्ञापन

पिंजौर। ऑटो सर्विस सेंटर मढ़ावाला के मालिक के बैंक अकाउंट से शातिर ठगों ने 38 हजार रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता लाल मोहम्मद ने बताया कि उसकी गांव मढ़ावाला में ऑटो सर्विस सेंटर से बाइक रिपेयर की दुकान है। उसके पास बैंक की ओर से नया एटीएम कार्ड आया था जिसे शुरू करने के लिए वह विगत शुक्रवार एसबीआई बैंक मढ़ावाला के एटीएम मशीन में पिन नम्बर बदलने के लिए चला गया। लाल मोहम्मद ने बताया कि जब वह एटीएम मशीन केबिन में अपना पिन बदल रहा था तो उसके पीछे एक युवक आ खड़ा हुआ। आरोपी युवक ने उससे उसका एटीएम कार्ड भी ले लिया जिससे उसने आरोपी युवक से वापिस ले लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी युवक केबिन में ही खड़ा रहा उसके एटीएम की डिटेल की जानकारी चुपचाप लेता रहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे जरा सा भी शक नहीं हुआ कि आरोपी युवक एक शातिर ठग है। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ देर बार वह युवक एटीएम केबिन से चला गया। लाल मोहम्मद ने बताया कि युवक के जाने के कुछ समय बाद करीब सवा 12 बजे उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके अकाउंट से पहले 18 हजार और उसके एक मिनट के बाद ही 20 हजार रुपये उसके अकाउंट से निकल गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका एटीएम उसके पास होने और किसी भी तरह के ओटीपी आए बगैर उसके अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने इसकी लिखित शिकायत पिंजौर थाने के अंतर्गत आने वाली मढ़ावाला चौकी पुलिस को दे दी है। मढ़ावाला चौकी पुलिस अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास बैंक अकाउंट से पैसे निकालने की शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed