{"_id":"5c9bdab8bdec22145f5397e5","slug":"15537180274-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु बाड़े को लेकर भाइयों में लड़ाई,दरांत के वार से एक भाई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु बाड़े को लेकर भाइयों में लड़ाई,दरांत के वार से एक भाई घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु बाड़े को लेकर भाइयों में लड़ाई, केस दर्ज
विज्ञापन
पिंजौर। गांव लोहगढ़ निवासी दो भाइयों के आपसी झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई के ऊपर दरांती से हमला कर घायल कर दिया। शिकायतकर्ता घायल बलबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे चार भाई हैं और उन सबकी जमीन सांझी हैं और पशुओं को रखने का बाड़ा भी सभी भाइयों का इकट्ठा है जिसमें उन्होंने अपनी अपनी भैंसें रखी हुई हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे वह अपनी भैंसों को चारा डालने के लिए बाड़े में गया हुआ था जिस दौरान उसका छोटा भाई रणजीत सिंह भी बाड़े में पहुंच गया। बलबीर ने बताया कि उसका छोटे भाई बाड़े को अपना बताते हुए उसके साथ हाथापाई करने लगा और वहीं पास में रखी दरांत उठाकर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि हमले में दरांत के वार से उसकी उंगली कट गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी तो उसने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि घायल अवस्था में वह कालका के सरकारी अस्पताल में गया जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस के आगे गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी रणजीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।