फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पति और असिस्टेंट प्रोफेसर चली गई ड्यूटी, चोरों ने खंगाल डाला घर

पति और असिस्टेंट प्रोफेसर चली गई ड्यूटी, चोरों ने खंगाल डाला घर

Thu, 14 Mar 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
पति और असिस्टेंट प्रोफेसर चली गई ड्यूटी, चोरों ने खंगाल डाला घर

विज्ञापन
सेक्टर-14 में चोरों ने दिनदहाड़े मकान में लगाई सेंध

- बैंक कर्मी पति और असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी के ड्यूटी पर जाने के बाद दिया वारदात को अंजाम
- लाखों के गहने, डॉक्यूमेंट और बैंक की चेकबुक कर ले गए चोरी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की गश्त कम होने के कारण शहर में चोर घरों को आसानी से निशाना बना रहे हैं। बुधवार को दिनदहाड़े सेक्टर-14 में स्थित एक घर में चोरी कर ली। मकान नंबर-236 में रहने वाले दोनों दंपति अपनी ड्यूटी के लिए चले गए। वहीं उनकी बेटी भी एग्जाम देने के लिए चली गई थी। इसके बाद चोरों ने घर में घुसकर पूरा घर खंगाला। चोरों ने लाखों के गहने, प्रापर्टी के डॉक्यूमेंट और बैंक की चेकबुक भी चोरी कर ली। पीड़ित बैंक कर्मी बलदेव की शिकायत पर सेक्टर-14 थाने की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी को केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
सेक्टर-14 निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि उनकी बेटी का दसवीं का पेपर था। बेटी घर से सुबह 8.45 बजे पेपर देने चली गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी डॉ. रानो गिल सेक्टर-14 गर्ल्स कालेज में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर तैनात हैं। वह भी घर से दस बजे निकल गईं थीं। इसके बाद वे भी सुबह 10.30 बजे घर से बैंक निकल गए थे। जब वह दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे घर वापस आए तो घर के बाहर केे दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। इसके बाद जब अंदर पहुंचे तो उनके घर के तीन कमरों को भी चोरों ने खंगाल रखा था। बलदेव सिंह ने बताया कि उनके घर से करीब दो लाख की ज्वैलरी चोरों ने उड़ा ली हैं। इसके अलावा बेड के अंदर रखे गए प्रापर्टी डॉक्यूमेंट और बैंक की चेकबुक भी चोरी कर ले गए। इसके बाद बलदेव सिंह ने बैंक में संपर्क कर चेक स्वीकार न करने की अर्जी दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम
बैंककर्मी बलदेव सिंह ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर फारेंसिक टीम पहुंची। टीम की ओर से पूरे घर के दरवाजों की जांच की गई। इसके अलावा सारे कमरे की जांच कर फारेंसिक टीम ने सैंपल इकट्ठा किए। इसमें सामने आया कि चोरों ने दरवाजे में लगी कुंडी को पेचकश से तोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोस के घर में लगा था सेंट्रल लॉक
चोरों ने हाउस नंबर-237 नंबर की कुंडी भी तोड़ दी थी लेकिन दरवाजे पर सेंट्रल लॉक लगा होने के कारण चोर उसे तोड़ नहीं पाए। महिला प्रेम कौर के घर में चोरी होने से बच गई। प्रेम कौर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी के दस तोले गहने दो साल पहले चोरों ने सेक्टर-12 से उड़ा दिए थे। इस कारण वे सेक्टर-14 में शिफ्ट हो गई थी। लेकिन उन्हें अब यहां भी डर लगने लगा है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
पुलिस मामले में अगल-बगल के घरों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस की ओर से घरों की सीसीटीवी फुटेज लेने के बाद भी कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी को केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान करने में पुलिस लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - नवीन सहारण, थाना प्रभारी, सेक्टर-14, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed