फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बंधन बैंक अथॉरिटी लेटर बरामद करने ले गए, नटवर लाल चकमा दे हुआ फरार

बंधन बैंक अथॉरिटी लेटर बरामद करने ले गए, नटवर लाल चकमा दे हुआ फरार

Tue, 05 Mar 2019 01:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
बंधन बैंक अथॉरिटी लेटर बरामद करने ले गए, नटवर लाल चकमा दे हुआ फरार
बंधन बैंक अथॉरिटी लेटर बरामद करने ले गए, नटवर लाल चकमा दे हुआ फरार
विज्ञापन


- नटवर लाल से बैंक के डाक्यूमेंट रिकवर करने के लिए ले गई थी पुलिस
- पुलिस के जवान कर रहे है जगह जगह छापेमारी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा के कई जिलों में पांच वर्षों से सक्रिय नटवरलाल मनोज गुप्ता से बंधन बैंक के फर्जी अथॉरिटी लेटर बरामद करने के लिए जालंधर ले जाया गया था। जहां से आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जालंधर गए जांच अधिकारियों ने सेक्टर-5 थाने के एसएचओ और पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल को भी इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम सहित पंजाब पुलिस ने भी आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
जालंधर से भागे धोखाधड़ी के आरोपी मनोज गुप्ता की तलाश के लिए टीम लगी हुई है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि शोरूम को लीज पर लेने के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपये की ठगी मनोज गुप्ता की ओर से राजपुरा निवासी रजत सैनी से की गई थी। बंधन बैंक के फर्जी दस्तावेज रिकवर करने के लिए सब इंस्पेक्टर मलकीत सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम आरोपी को जालंधर लेकर गई थी। वहां आरोपी पानी पीने के बहाने दूसरे कमरे में जाकर घर के पिछले दरवाजे से फरार हो गया।
विज्ञापन


कई कार्ड हुए बरामद
20 से ज्यादा ठगी करने का आरोपी मनोज गुप्ता से कई नामों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंकों के फर्जी चेक बरामद किए गए थे। आरोपी से बैंक के अन्य दस्तावेज बरामद करने के लिए पंजाब के राजपुरा और जालंधर ले जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम ने की थी साढ़े तीन लाख की रिकवरी
आरोपी मनोज गुप्ता से क्राइम ब्रांच की टीम ने साढ़े तीन लाख रुपये की रिकवरी की थी। पुष्पिंदर बंसल से शोरूम लीज पर दिलाने के नाम पर मनोज गुप्ता पैसा लेकर पंचकूला से फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने बीते 25 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी मनोज गुप्ता को गिरफ्तार किया था।


अभी इस मामले में करनी है रिकवरी
आरोपी मनोज गुप्ता ने एचपीएससी ऑफिस के सामने विक्रमजीत सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब से भी 50 हजार रुपये की ठगी की है। इसी तरह उसने कोटकपुरा निवासी नरेश बंसल से भी एचपीएससी ऑफिस के सामने एक लाख रुपये ठगे हैं। पुलिस को अभी इनकी रिकवरी के लिए भी आरोपी को रिमांड पर लेना था।

धोखाधड़ी के आरोपी मनोज गुप्ता को पुलिस की हिरासत से भागा है। उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामपाल, थाना प्रभारी, सेक्टर-5
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed