{"_id":"5c7ae20cbdec2253970c5b28","slug":"155155723019-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक चालक ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ट्रक चालक ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार ट्रक चालक ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन के पास स्थित बस स्टॉप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को पीछे से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। टक्कर लगने के बाद व्यक्ति सड़क के किनारे गिर गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेश कुमार निवासी बीड घग्गर के रूप में हुई है। चंडीमंदिर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे नरेश कुमार बीड घग्गर के पास स्थित रेलवे स्टेशन की ओर से पैदल आ रहे थे। उसने बताया कि नरेश सर्विस लाइन रोड पर चल रहा था। जब नरेश चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन के बस स्टॉप के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक चालक लापरवाही से ट्रक चलाता हुआ आ रहा था। ट्रक चालक ने पीछे से नरेश को टक्कर मारी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना होने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसका फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से भाग गया। कृष्ण ने बताया कि वह ट्रक चालक को सामने आने पर पहचान सकता है। पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।