फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जमीन बेचने के नाम पर 1.9

जमीन बेचने के नाम पर 1.9

Mon, 11 Feb 2019 01:46 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर 1.9
जमीन बेचने के नाम पर 1.98 लाख की ठगी, केस दर्ज
विज्ञापन


- जमीन का कोई भाग नाम नहीं होने पर दी थी डीसीपी को शिकयत
- सेक्टर -5 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर शुरू कर दी तफ्तीश

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपियों पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, धमकी देने, षड्यंत्र रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। जमीन का कोई भाग नहीं होने के बाद चारों आरोपियों ने पीड़ित जसविंद्र कुमार निवासी गांव माजरी से 1.98 लाख रुपये की ठगी की थी। जसविंद्र कुमार ने यह शिकायत डीसीपी को दी थी। डीसीपी ने आर्थिक अपराध शाखा को जांच के लिए केस ट्रांसफर किया था। जांच में आर्थिक अपराध शाखा ने चारों को दोषी पाया था। इसके बाद सेक्टर-5 थाना की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में जसविंद्र कुमार निवासी गांव माजरी ने बताया कि आरोपी सुधीर कुमार निवासी मकान नंबर -1556 अब्दुलापुर पिंजौर तहसील कालका, सन्नी विर्क निवासी एमएचसी मनीमाजरा, बलबीर सिंह निवासी जीरकपुर, एचएस विर्क गोविंदपुरा मनीमाजरा टाउन ने 1.98 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। 12 बिस्वा जमीन नहीं होने के बाद भी इन आरोपियों ने जसविंद्र से पैसे वसूल लिए थे। जब जसविंद्र ने चारों आरोपियों से अपने पैसे की वापस मांग की तो आरोपियों ने पैसे वापस करने से मना कर दिया। जसविंद्र को चारों आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर वह उससे दोबारा पैसे की मांग करेगा तो उसे इसका अंजाम भुगतना होगा। जसविंद्र ने आरोप लगाया कि चारों आरोपी सुधीर कुमार, सन्नी विर्क, बलबीर सिंह, एचएस विर्क ने फोन उठाना भी बंद कर दिया था। जमीन नहीं होने के बाद भी उससे पैसे वसूल लिए गए थे।
विज्ञापन


पैसे ऐंठने के लिए चार लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों केे गिरफ्तार किया जाएगा। - अरविंद कंबोज, थाना प्रभारी, सेक्टर -5 थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed