{"_id":"5c59ea17bdec220c1b13f979","slug":"15493966155-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रासिंग के बीच फंसी कार, गेटमैन ने ट्रेन रुकवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे क्रासिंग के बीच फंसी कार, गेटमैन ने ट्रेन रुकवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-19 के गेटमैन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
रेलवे क्रासिंग के बीच फंसी कार, गेटमैन ने ट्रेन रुकवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-19 के रेलवे फाटक पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक महिला कार चालक ने फाटक के बीचोंबीच अपनी कार फंसा दी। करीब 10 मिनट तक महिला ने कार फंसाकर रखी। इस दौरान गेटमैन ने समझदारी दिखाते हुए ट्रेन को रुकवा दिया। इसके बाद नाका पुलिस ने महिला की कार बैक करवाई और फाटक बंद करके ट्रेन को पास करवाया। ट्रेन के गुजर जाने के बाद पुलिस ने महिला कार चालक को जमकर फटकार लगाई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक लाल रंग की कार नंबर एचआर-03-डब्ल्यू-7201 में महिला सेक्टर-19 के रेलवे फाटक पर पहुंची। इसी बीच ट्रेन आने वाली थी कि महिला चालक ने फाटक के अंदर कार घुसा दी। एक तरफ का गेट का बूम नीचे गिर चुका था। ट्रेन आने में तीन से चार मिनट का समय था। गेटमैन ने कार चालक महिला से कार पीछे करने का इशारा किया, लेकिन वह फाटक खोलने की जिद पर अड़ गई। यदि गेटमैन फाटक खोलता तो ओर भी गाड़ियां बीच में ही फंस जाती। जिससे मौका संभालना मुश्किल हो जाता।
फाटक पर हंगामा होता देखकर नाके पर बैठे दो पुलिस कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी महिला कार चालक से कार पीछे करने के लिए कहा, लेकिन वह मानी नहीं। इसी बीच ट्रेन आ गई और गेटमैन लाल रंग की झंडी लेकर फाटक के बीच में आया और ट्रेन रुकवाई। पुलिस ने दबाव बनाकर महिला से कार पीछे करवाई। जिसके बाद गेट बंद करके ट्रेन को फाटक से गुजारा गया। पुलिस ने महिला को जमकर फटकार लगाई और इसके बाद दस्तावेज चेक किए। इसके बाद उसे वहां से जाने दिया गया। वहीं, सेक्टर-19 रेलवे क्रासिंग से रोजाना आने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि 4 फरवरी को भी फाटक के बीच कर्मचारियों से भरी एक बस फंस गई थी।