{"_id":"5c2d17e6bdec2256c50f48b0","slug":"154645922619-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजपेपर एजेंसी मालिक को टाटा मैजिक ने मारी टक्कर,घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यूजपेपर एजेंसी मालिक को टाटा मैजिक ने मारी टक्कर,घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजपेपर एजेंसी मालिक को टाटा मैजिक ने मारी टक्कर
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर-कालका रोड पर टाटा मैजिक गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में न्यूज एजेंसी मालिक और उसके साथी को चोटें आईं। न्यूज एजेंसी के मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी पिंजौर में न्यूज पेपर वितरित करने की एजेंसी है। बुधवार सुबह जब वह अपने साथी को लेकर बाइक पर सवार होकर घरों में न्यूज पेपर वितरित करने जा रहा था, तो जैसे ही वह फोरेस्ट कांप्लेक्स के सामने पहुंचा तो पीछे से सामान ढोने वाले टाटा मैजिक ने ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह अपने साथी समेत नीचे गिर गया और उसके हाथ घुटने और माथे पर चोटें आईं। मुकेश ने बताया कि टक्कर मारने के बाद टाटा मैजिक चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसने इसकी शिकायत उसने पिंजौर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।