फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्कूल से बाहर निकलते ही

स्कूल से बाहर निकलते ही

Tue, 01 Jan 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 01 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
स्कूल से बाहर निकलते ही
स्कूल से बाहर निकलते ही 8वीं कक्षा के छात्र पर जानलेवा हमला
विज्ञापन


- लोगों ने गंभीर हालत में सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल में पहुंचाया
- सेक्टर-6 से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर, पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल से बाहर निकलते ही 8वीं कक्षा के एक छात्र पर चार युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर कई वार करने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर युवक मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायल छात्र को सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घटना सोमवार दोपहर की है। घायल छात्र की पहचान विक्की निवासी सेक्टर-20 कुंडी गांव के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, स्कूल में साढ़े 12 बजे छुट्टी होने पर विक्की घर जाने के लिए बाहर निकला था। वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर हमला कर दिया। विक्की के सिर पर डंडों और तेज हथियार से वार होने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने टीचर्स को घटना की सूचना दी, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। स्कूल प्रबंधन ने विक्की के परिजनों को सूचना देने के साथ उसे सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप
विक्की की मां ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है और दो दिन बाद पुलिस उनके पास आएगी।

नहीं मिली कोई शिकायत
अभी तक किसी व्यक्ति न मारपीट से संबंधित कोई शिकायत और सूचना नहीं दी है। सूचना मिलते पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मांगे राम, चौकी इंचार्ज सेक्टर-6

मारपीट या झगड़े की कोई शिकायत न परिजनों की ओर से आई है और न ही सेक्टर छह चौकी से कोई इस मामले की सूचना मिली है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सुरेंद्र, थाना प्रभारी सेक्टर-20

राजहंस सिनेमा के बाहर दो गुट भिड़ें
सेक्टर-पांच स्थित राज हंस सिनेमा के बाहर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक गुट के कुछ लड़कों ने दूसरे गुट के एक लड़के को कांच की बोतल मारकर घायल कर दिया। मौके पर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया और बाकी फरार हो गए। घायल को पुलिस ने सेक्टर-छह स्थित सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान घायल राहुल की आंख के पास चार टांके लगाने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed