फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   20 पेटी अबैध शराब की पकडीं

20 पेटी अबैध शराब की पकडीं

Thu, 13 Dec 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
20 पेटी अबैध शराब की पकडीं
बरनाला। मार्केट कमेटी तपा के पूर्व चेयरमैन अकाली नेता कर्मजीत सिंह पोला की गाड़ी से 20 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई है। अकाली नेता कर्मजीत सिंह पोला पुलिस को देखकर भागने में कामयाब हो गया। सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत उन्होंने कस्बा पक्खोकलां में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने एक स्कॉडा कार को रोककर तलाशी ली तो कार से 20 पेटी शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया की मार्केट कमेटी तपा का पूर्व चेयरमैन अकाली नेता कर्मजीत सिंह पोला इस कार में सवार था, जोकि पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अवैध शराब समेत गाड़ी को कब्जे में लेकर फरार अकाली नेता कर्मजीत सिंह पोला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफतारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। मौके पर एएसआई जोगिंदर सिंह, बलकरण सिंह, गुरजीत सिंह, नायब सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed