फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पुरानी रंजिश चलते युवक पर दागी चार गोलियां, गंभीर

पुरानी रंजिश चलते युवक पर दागी चार गोलियां, गंभीर

Tue, 04 Dec 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश चलते युवक पर दागी चार गोलियां, गंभीर
बीडीपीओ ऑफिस पुराना तलवाड़ा के पास वारदात, हिमाचल फरार
विज्ञापन

बीबीएमबी अस्पताल से जालंधर किया गया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
तलवाड़ा (होशियारपुर)। क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते चार हथियारबंद युवकों ने मंगलवार शाम चार बजे बीडीपीओ ऑफिस पुराना तलवाड़ा के पास एक युवक पर गोलियां दाग दी। इसके बाद आरोपी हिमाचल की तरफ फरार हो गए। घायल की पहचान नवजोत सिंह उर्फ रॉकी निवासी गांव घोघरा थाना दसूहा के रूप में हुई है। उसे बीबीएमबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जालंधर रेफर कर दिया।
डॉक्टरों ने बताया कि नवजोत सिंह के शरीर में चार गोलियां लगी हैं। इन्हें ऑपरेशन से निकाला जा सकता है। जख्मी नवजोत सिंह ने बताया की उस पर यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। उसने बताया कि उस पर हमला करने वाले चार या पांच व्यक्ति थे। जब वह अकेला ही अपने ऑफिस में बैठा हुआ था तो उस पर हमला किया गया। हमला करने वालों में हैप्पी, काली व एक अज्ञात युवक थे। पिछली जन्माष्टमी के मेले के दौरान जानलेवा हमले की घटना के बाद उक्त लोगों पर मामला दर्ज होने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई करने की जहमत नहीं की तो अब यह हमला हो गया।
विज्ञापन

गौरतलब है की 2 सितंबर को नवजोत सिंह उर्फ रॉकी पुत्र जगदीश सिंह निवासी घोगरा थाना दसूहा ने तलवाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया था। जन्माष्टमी मेले के दौरान 1 सितंबर को करीब 12 बजे एक सफ़ेद गाड़ी उसके पास आकर रुकी जिसे हरजिंदर सिंह हैप्पी चला रहा था। उसके साथ सर्वजीत उर्फ काली निवासी बिशनपुर ने अपने हाथ में पकड़ी पिस्टल से उसपर हमला कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया था। मामले को करीब चार महीने का समय गुजरने के बावजूद उक्त आरोपियों को पकड़ने की हिम्मत नहीं की थी। थाना प्रभारी तलवाड़ा इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह ने बताया की पीड़ित नवजोत सिंह के बयान लेकर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed