फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर सीनियर कांग्रेसी नेता व जिला परिषद मैंबर सहित 6 विरुद्ध मामला दर्ज

आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर सीनियर कांग्रेसी नेता व जिला परिषद मैंबर सहित 6 विरुद्ध मामला दर्ज

Wed, 28 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर सीनियर कांग्रेसी नेता व जिला परिषद मैंबर सहित 6 विरुद्ध मामला दर्ज
सभी केंद्र
विज्ञापन


सीनियर कांग्रेसी व जिला परिषद मेंबर सहित 6 पर केस, तीन गिरफ्तार
आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। ससुराल गांव बजरूड़ में पहुंचकर फंदाकर लगाकर आत्महत्या करने वाले दामाद के मामले में पुलिस ने एक सीनियर कांग्रेसी नेता व जिला परिषद मेंबर सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन आरोपियों को पुलिस ने मृतक से मिले सुइसाइड नोट के आधार पर नामजद किया है। इनमें से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 21 नवंबर को रात गांव खानपुर तहसील खरड़ के नौजवान बलजीत सिंह पुत्र सोदागर सिंह ने सुसराल गांव बजरूड़ में पहुंचकर एक किसान के खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। नौजवान की शादी करीब 4 वर्ष पहले गांव बजरूड़ में हुई व उसकी पत्नी कुछ माह से आपने माइके में रह रही थी। इस मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मगर अब मृतक से मिले सुइसाइड नोट के आधार पर और मृतक के चाचा कुलवंत सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी मुहल्ला मजारा आनंदपुर साहिब के बयान पर कांग्रेस नेता जिला परिषद सदस्य डा. देसराज पुत्र लक्ष्मण दास गांव नंगल अबियाणा, कांग्रेस नेता मा. भजन सिंह पुत्र कपूरा राम गांव मुकारी, परमिंद्र कुमार पुत्र गुलजार राम निवासी मवा, बलजीत सिंह पुत्र किशन चंद निवासी बजरूड़, सतनाम सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी सिंहपुर व मोहन उर्फ नन्नू पुत्र करनैल सिंह निवासी सिंहपुर, थाना नूरपुरबेदी के खिलाफ आईपीसी 306 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी 6 व्यक्तियों में से पुलिस ने 3 व्यक्तियों में शामिल मोहन उर्फ नन्नू, बलजीत सिंह व सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed