फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मुकाबले के बाद एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया

मुकाबले के बाद एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया

Sat, 10 Nov 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
मुकाबले के बाद एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया
मुठभेड़ में गैंगस्टर काबू, साथी फरार
विज्ञापन

आरोपी से पिस्तौल, तीन कारतूस और दो खोल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके चार साथी फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
डीएसपी राकेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माहिलपुर इलाके में एक गैंग बड़ी घटना की तैयारी कर रहा है। एसएसपी जे इलनचेलियन के निर्देश पर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुविंदर सिंह के नेतृत्व में एक टीम भेजा। थाना माहिलपुर के प्रभारी बलजीत सिंह के साथ संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंग को गांव पंचनंगला के पास घेर लिया। पुलिस पार्टी देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई तो आरोपी कार में बैठ कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार उर्फ लक्की निवासी मन्नन के तौर पर की गई है। उससे एक 7.65 एमएम पिस्तौल व तीन कारतूस तथा दो खोल बरामद हुए। फरार आरोपियों की पहचान मनी सिंह निवासी मन्नन, कमल निवासी होशियारपुर, जगदीप सिंह जग्गा निवासी राजुपर भाईयां संमति मैंबर, बिलवंदर सिंह उर्फ विंदर निवासी चब्बेवाल के तौर पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना सदर के अधीन गांव बजवाड़ा में 24 जुलाई को हुई एक पंप पर लूट में वांछित था। उन्होंने बताया कि घटना के समय उक्त आरोपी ने ही गोली चलाई थी। उन्होंने बताया कि रिमांड में पूछताछ के दौरान और खुलासे होने की संभावना है। फरार आरोपियों को गिरफअतार करने के लिए संभावित स्थानों पर छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed