फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कस्बा धनौला के नौजवान का 20 दिन से नही लगा रहा कोई सुराग,

कस्बा धनौला के नौजवान का 20 दिन से नही लगा रहा कोई सुराग,

Wed, 24 Oct 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
कस्बा धनौला के नौजवान का 20 दिन से नही लगा रहा कोई सुराग,
पुलिस नो दो व्यक्तियों खिलाफ अगवाह का मामला दनर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

बरनाला। कस्बा धनौला के रहने वाले एक नौजवान दीपक कुमार दीपू का 20 दिन से कोई सुराग नहीं लग रहा। धनौला पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपक कुमार दीपू के पिता राजेश कुमार निवासी धनौला ने बताया कि दीपू 5 अक्टूबर की सुबह अपने दोस्तों के साथ चला गया था, लेकिन घर नहीं आया ,जिस पर पारिवारिक सदस्यों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। उसके लापता होने की सूचना थाना धनौला में दी गई। उन्होंने बताया कि 14 दिन बाद पता लगा कि जिन दोस्तों के साथ वह गया था वह वापस आ गए हैं, लेकिन दीपक नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि उन्हें शक है कि उसके साथ गए दोस्तों ने ही उसको लापता कर दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि उनके बेटे की तलाश करने में उनकी मदद की जाए, नहीं तो संघर्षशील संगठनों के साथ मिल कर रोष प्रदर्शन कर थाने का घेराव किया जाएगा। थाना धनौला के प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि दीपक कुमार दीपू के पिता राजेश कुमार के बयान पर दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे दीपू संबंधी गहनता से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि दीपू का जल्द सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed