{"_id":"5bcf5554bdec22699a7392f9","slug":"154031441811319-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट घोटाला -319 फर्जी पासपोर्ट धारकों की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पासपोर्ट घोटाला -319 फर्जी पासपोर्ट धारकों की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
319 फर्जी पासपोर्ट धारकों की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस
मोगा में जाली दस्तावेजों पर बने थे 398 पासपोर्ट, अदालत की ओर से 11 भगौड़े करार
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना सिटी में 10 साल पुराने बहुचर्चित पासपोर्ट घोटाले में जाली दस्तावेजों पर बने 319 पासपोर्ट धारकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से लुकआउट नोटिस (एलओसी) जारी किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अदालत की मंजूरी से 50 लाख रुपये का जमानती बांड भरकर विदेश गए 11 आरोपी वापस ही नहीं आए।
थाना सिटी में 13 जुलाई 2008 को तैनात पुलिस कर्मी सतपाल सिंह की शिकायत पर दर्ज केस में जिले से संबंधित 2002 से 2008 तक 795 पासपोर्ट अर्जियों की जांच के दौरान करीब 398 पासपोर्ट फर्जी पाए गए। इसमें जाली नाम और पते पर पासपोर्ट जारी किए गए थे। इस केस में 105 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, जिन में से कुछ को जांच के दौरान क्लीन चिट दे दी गई थी। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि घोटाले में करीब 319 आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए सरदर्दी बनी हुई है। इनमें से कई आरोपियों के पासपोर्ट जारी ही नहीं हुए थे, पर पुलिस उनको अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। हर वर्ष इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया जा रहा है।