फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक साथ पांच दुकानों में चोरी

एक साथ पांच दुकानों में चोरी

Sat, 20 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
एक साथ पांच दुकानों में चोरी
एक साथ पांच दुकानों में चोरी
विज्ञापन

हजारों की नकदी पर हाथ किया साफ
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। चोरों ने स्थानीय सरकुलर रोड स्थित 4 मेडिकल स्टोरों समेत कुल पांच प्रतिष्ठानों समेत कुल 5 प्रतिष्ठानों पर धावा बोलकर वहां से हजारों की नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलते ही डीएसपी राहुल भारद्वाज, थाना प्रभारी चंद्र शेखर और पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सीमा मेडिकोज के संचालक अनिल नागौरी ने बताया कि वह शुक्रवार रात अपनी दुकान बंद करके गए थे। सुबह आकर देखा कि उनके मेडिकल स्टोर के शटर के ताले गायब थे। जब उन्होंने शटर खोला तो सामान बिखरा हुआ था और गल्ले से आठ हजार की नकदी गायब थी। उन्होंने इस बात की सूचना सिटी 1 पुलिस को दी। इसी प्रकार भगत सिंह चौक के पास स्थित मक्कड़ मेडिकोज पर चोरों ने धावा बोलकर वहां से करीब 18 हजार, लक्कड़ मंडी स्थित अनिल मेडिकोज से करीब 7 हजार और साहित्य सदन रोड स्थित चमन मेडिकोज से हजारों रुपये चुरा लिए। इसके अलावा चोरों ने शहीद भगत सिंह चौक के पास स्थित कपड़ों के शोरूम ड्यूक पर भी कैमरे तोड़कर चोरी की कोशिश की।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थलों के आसपास की दुकानों पर लगे कैमरों को खंगालते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि एक साथ इतनी दुकानों पर चोरी की घटनाएं बहुत बड़ी घटना है। पुलिस प्रशासन कैमरों की जांच के आधार पर कार्रवाई कर रहा है। कुछ दुकानों के कैमरे खराब पाए गए हैं। इसके चलते पुलिस को परेशानी आ रही है। पुलिस चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed