फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   क्राउन कंपनी के एमडी व सहायक एमडी मोस्ट वांटड करार

क्राउन कंपनी के एमडी व सहायक एमडी मोस्ट वांटड करार

Thu, 18 Oct 2018 10:21 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
क्राउन कंपनी के एमडी व सहायक एमडी मोस्ट वांटड करार
क्राउन कंपनी का एमडी व सहायक एमडी मोस्ट वांटेड की लिस्ट में
विज्ञापन

हजारों करोड़ ऐंठने वाली कंपनी में लोगों ने जीवन भर की पूंजी लगाई थी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। हाईकोर्ट द्वारा बरनाला पुलिस की खिंचाई के बाद अंडरग्राउंड हुए चिटफंड कंपनी क्राउन के एमडी जगजीत सिंह और सहायक एमडी जसविंदर सिंह कलेर को बरनाला पुलिस ने मोस्टवांटेड सूची में डालते हुए दोनों को मोस्टवांटेड करार दिया है। दूसरी तरफ इस क्राउन कंपनी को अपनी जीवन की पूंजी लुटा चुके पीड़ितों ने आरोप लगाया कि क्राउन कंपनी का एमडी जगजीत सिंह, सहायक एमडी जसविंदर सिंह कलेर एवं उनके साथी कथित तौर पर पुलिस की लापरवाही व मिलीभुगत से ही भागे हैं, यह पुलिस की बहुत बड़ी लापरवाही है। पीड़ितों ने यह भी कहा कि एमडी जगजीत सिंह, सहायक एमडी जसविंदर सिंह कलेर व उसके साथी लोगों से करीब पांच हजार करोड़ रुपये ऐंठ चुकें हैं, लेकिन जब यह घोटालेबाज पकडे़ गए तो हैरानी की बात है कि पीड़ितों को हजारों करोड़ों रुपये में से पुलिस उनके कब्जे में से लोगों की एक फूटी कौड़ी भी बरामद नही करवाई। पीड़ित बलवंत सिंह, हरवंस सिंह, कुलवंत सिंह, हरमन कुमार, दीवान चंद ने कहा था कि इसकी भी सीबीआई जांच हो कि पुलिस ने बरामदी कराई या नहीं, क्योंकि उनको कई तरह की आशंका है। पुलिस ने क्राउन कंपनी के घोटालेबाजों से लाखों की रिकवरी तो की, लेकिन शो नहीं की। बता दें कि लोगों से करीब पांच हजार करोड़ रुपये ऐंठने वाली क्राउन कंपनी के एमडी जगजीत सिंह, सहायक एमडी जसविंदर सिंह कलेर व उसका साथी कोर्ट से जमानत लेने के बाद पिछले करीब एक साल से अंडरग्राउंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed