फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मकान खाली करवान के लिए जानलेवा हमला, हमले में महिलाओं व मर्दो सहित 6 जख्मी

मकान खाली करवान के लिए जानलेवा हमला, हमले में महिलाओं व मर्दो सहित 6 जख्मी

Mon, 15 Oct 2018 09:36 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
मकान खाली करवान के लिए जानलेवा हमला, हमले में महिलाओं व मर्दो सहित 6 जख्मी
किराएदारों पर हमला, तीन महिलाओं समेत 6 घायल
विज्ञापन

मकान खाली कराने के लिए घर में घुसकर की तोड़फोड़
पीड़ितों के बयान लेकर की जाएगी कार्रवाई: थाना प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। सांसी बस्ती में सोमवार को मकान खाली करवाने के लिए 25 से 30 अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से किराएदारों पर हमला कर दिया। हममें तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरनाला के रहने वाले जय नारायण के चार बेटे कृष्ण, सोनी, विक्रम उर्फ बंटी व विजय 16 एकड़ की बैक साइड सांसी बस्ती में बने कच्चे मकान में विगत 30 वर्षों से अपने परिवार के साथ किराए पर रह रहे है, जिनके चार बच्चे है। अपने परिवार का पालन पोषण के लिए महिलाएं धोबी का काम कर रही है। पति बस स्टैंड के नजदीक रेहडियां लगाकर गुजारा कते हैं। घटना से बारे में कृष्ण, सोनी, विक्रम उर्फ बंटी व विजय ने बताया कि सोमवार को घर में महिलाएं अपना काम कर रही थी। वह लोग काम पर गए हुए थे। दोपहर करीब 1 बजे घर में 25 से 30 अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने ईंट व पत्थर चलाने शुरू दिए और बाद में घर में दाखिल होकर घर के समान में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही महिलाओं के साथ मारपीट कर उनके साथ बदसलूकी की गई। उन्हें जैसे ही घटना के बारे में पता चला तो जब वह घर पहुंचे। इस पर हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह 6 पारिवारिक सदस्य घायल हो गए घायल सोनी, विक्रम उर्फ बंटी, विजय, वंदना व गर्भवती महिला मीनाक्षी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। थाना सिटी के प्रभारी गुरवीर सिंह एवं बस स्टैंड पुलिस चौकी के इंचार्ज चरणजीत सिंह ने कहा कि पीड़ितों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed