फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दिन दिहाड़े परिवार को बेहोश कर नकदी व सोने के जेवर लूटे

दिन दिहाड़े परिवार को बेहोश कर नकदी व सोने के जेवर लूटे

Wed, 19 Sep 2018 10:01 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
दिन दिहाड़े परिवार को बेहोश कर नकदी व सोने के जेवर लूटे
दिन दहाड़े परिवार को बेहोश कर नकदी व सोने के जेवर लूटे
विज्ञापन

टांडा उड़मुड (होशियारपुर)। बुधवार दोपहर टांडा के गांव ओहड़पुर में दिन दहाड़े लुटेरों ने एक परिवार को बेहोश कर घर से 50 हजार और सोने-चांदी के जेवर लूट ले गए। जानकारी के अनुसार, लखविंदर सिंह ने बताया कि वह बुधवार को चुनाव में व्यस्त थे और घर में उसके पिता प्यारा सिंह, मां कुलदीप कौर और पत्नी मीना व ढाई साल का बच्चा मौजूद था। दोपहर करीब 1.30 बजे जब वह दिन में आराम कर रहे थे तो कुछ लुटेरों ने उन पर कोई नशीला स्प्रे कर दिया, जिससे परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए। लुटेरों ने घर का सामान टटोल डाला और घर से 50 हजार रुपये की नकदी, 14 तोले सोने के जेवर और 250 ग्राम चांदी के जेवर उड़ा लिए। काफी समय बाद उसका बच्चा रोने लगा तो मीना ने उठकर उसको चुप कराना चाहा तो उसको अंधेरा सा दिखाई देने लगा। जब उसने अपनी सास व ससुर को देखा तो वह बेहोश पड़े थे। तभी मीना ने लखविंदर सिंह को फोन पर जानकारी दी तो वह घर आया और पानी के छींटे देकर परिवार के सदस्यों को उठाया। लुटेरों का कोई पता नहीं चल सका इस संबंध में टांडा पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed