{"_id":"5b92b048867a55787b026ae3","slug":"15363400261636-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
36 लाख की ठगी
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 36 लाख रुपये की ठगी
बरनाला। थाना सिटी 2 के प्रभारी मलकीत सिंह चीमा ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर 36 लाख रुपये की ठगी करने वाले चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक शिकायत एसएसपी से मार्क होकर उनको मिली। जिसमें शिकायतकर्ता प्रदीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बख्शीवाला, जिला पटियाला ने बयान दिए कि उसके साथ रणजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, राजिंदर कौर पत्नी रणजीत सिंह, अमनदीप सिंह रूवी पुत्र रणजीत सिंह निवासी कृष्णा कालोनी बरनाला और गुरविंदर सिंह गुरी पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव हमाउपुर, जिला फतेहगढ़ साहिब ने उसे व सुखविंदर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी बख्शीवाला, जिला पटियाला को विदेश भेजने का झांसा देकर जाली वीजा, टिकटें देकर 36 लाख रुपये लिए। लेकिन न तो वह विदेश जा सके और न ही उनके 36 लाख इन लोगों ने वापस किए। आरोपियों ने उनके पासपोर्ट व जरूरी दस्तावेज भी जब्त कर लिए। थाना प्रभारी चीमा ने बताया कि मामलेक की गहनता से जांच के बाद शिकायतकर्ता प्रदीप सिंह के बयान पर रणीत सिंह, राजिंदर कौर, अमनदीप सिंह रूवी, एवं गुरविंदर सिंह गुरी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।