{"_id":"5b857e5f42c7924633077b17","slug":"153547528411-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कौंसिल बुढलाडा के मौजूदा अध्यक्ष व अकाली नेता ने जहरीली चीज खाकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर कौंसिल बुढलाडा के मौजूदा अध्यक्ष व अकाली नेता ने जहरीली चीज खाकर की खुदकुशी
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर काउंसिल बुढलाडा अध्यक्ष व अकाली नेता ने जहर खाकर दी जान
सोसाइड नोट मिलने की भी चर्चा, घटना को लेकर बुढलाडा में शोक पसरा
जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बुढलाडा। नगर काउंसिल बुढलाडा के मौजूदा अध्यक्ष व अकाली नेता हरविंद्र सिंह बंटी द्वारा मंगलवार की दोपहर अपने पर लगती आ रही आरोपों से परेशान होकर कोई जहरीली चीज खाकर खुदकुशी कर ली है। उसकी खुदकुशी की घटना को लेकर बुढलाडा में शोक पसर गया है। हालांकि उस द्वारा कोई सोसाइड नोट मिलने की भी चर्चा है, लेकिन पुलिस ने इसका कोई भी खुलासा नहीं किया। एसएसपी मनधीर सिंह पुलिस पार्टी समेत देर शाम घटना स्थल का जायजा लेने के लिए पहुंचे। अभिभावकों ने बताया कि बंटी को खुदकुशी करने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने इनमें कई नेताओं का नाम लिया है।
जिक्रयोग्य है कि शहर बुढलाडा में अधूरे विकास कार्य होने से लेकर काफी समय से धरने, प्रदर्शन होते आ रहे हैं, जिसके लिए नगर सुधार कमेटी बुढलाडा का गठन किया गया था। इस रोष को लेकर कई बार बुढलाडा बंद होने तथा धरने, प्रदर्शन के दौरान हरविंद्र सिंह बंटी पर खुलेआम घपले के आरोप लगते रहे थे। कुछ नेताओं ने मंच से भी उस पर आरोप थोपे, जिसको लेकर बंटी परेशान था। उसके जीजा गुरतेज सिंह का कहना है कि बंटी का काम पारदर्शी था, लेकिन कुछ व्यक्ति उसको प्रधानगी की कुर्सी पर नहीं देखना चाहते थे, जिस कारण उसको बेवजह परेशान करते आ रहे थे। हरविंद्र सिंह बंटी दोपहर के समय एक दुकान पर था, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने कुछ नेताओं पर आरोप लगाते हुए मांग की कि इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा न हुआ तो उनको इसके लिए अपना रोष तीखा करना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि बंटी की खुदकुशी के पीछे कुछ नेताओं का हाथ है।
पूर्व विधायक मंगतराय बंसल ने इसे दुखद घटना बताते हुए कहा कि बंटी के जाने के लिए कुछ राजनीतिक लोग जिम्मेदार हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि इस पर निष्पक्ष व पार्टीबाजी से ऊपर उठकर कार्रवाई की जाए, ताकि बंटी की खुदकुशी का अभिभावकों को इंसाफ मिल सके। बंटी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए मानसा के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। एसपी अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी। इस समय डीएसपी सिमरजीत सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। अस्पताल के अंदर कुछ व्यक्तियों ने नेताओं के खिलाफ नारे भी लगाए।
विज्ञापन
फोटो : 28 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : नगर काउंसिल बुढलाडा के मौजूद अध्यक्ष हरविंद्र सिंह बंटी।